Obesity Increase Habits: अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। कुछ गलत आदतें आपकी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें इन आदतों से जल्द से जल्द दूरी बना लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप बिना चबाए खाना खाते हैं तो ये भी मोटापे की वजह बनता है। यही वजह है कि नाश्ता या खाना कभी भी जल्दबाजी में नहीं खाना चाहिए, ये अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी बढ़ा सकता है।
ये 3 आदतें मोटापे का शिकार बना सकती हैं…
1. बिना चबाए भोजन करना
हेल्थलाइन कहता है कि जो लोग जल्दी-जल्दी खाना को खाते हैं, वह दूसरों की तुलना में ज्यादा मोटे होने लगते हैं। दरअसल, जल्दी खाने की वजह से खाने को ठीक ढंग से चबाया नहीं जाता, लिहाजा खाने को डाइजेस्ट होने में वक्त लगता है। डाइजेस्टिव सिस्टम सही न होने की वजह से मोटापा बढ़ने लगता है।
2. अधिक देर तक बैठे रहने की आदत
अगर आप एक ही जगह घंटों बैठे रहते हैं तो ये आदत बदल लीजिए। क्योंकि ऐसा करके आप मोटापो को निमंत्रण दे सकते हैं। हम देखते हैं कि ऑफिस के काम की वजह से आजकल ज्यादातर लोग बैठे रहते हैं, ऐसा करने से बॉडी में फैट जमा होने लगता है, जो मोटापे को बढ़ावा देता है। इसलिए आप हर 20 मिनट में टहलते रहें।
3. एल्कोहल का सेवन करने की आदत
अधिक शराब का सेवन भी मोटापा बढ़ाता है। जो लोग शराब का ज्यादा सेवन कर रहे हैं, उन्हें मोटापे का खतरा सबसे ज्यादा है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एल्कोहल में कैलोरीज अधिक होती हैं। इससे मोटापे के साथ डायबिटीज, लिवर इंफेक्शन और हार्ट प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो शराब से दूर बना लें।
और पढ़िए –
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
29 mins agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 hr agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
3 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
6 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
21 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines