हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Healthy Sweet: मजबूत इम्यूनिटी के लिए अमरूद बर्फी से बेहतर कुछ भी नहीं, ऐसे बनाकर खाएं

विज्ञापन
Guava Barfi

How To Make Guava Barfi: अमरूद एक मौसमी फल है जोकि मानसून में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को आमतौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने अमरूद की बर्फी ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके अमरूद की बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। ये स्वाद में बहुत लजीज होता है। साथ ही इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं अमरूद की बर्फी (How To Make Guava Barfi) बनाने की विधि-

अभी पढ़ें – Metal Health Care: भागदौड़ भरी लाइफ में मानसिक थकान को दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपचार

विज्ञापन

अमरूद की बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • अमरूद आधा किलो
  • चीनी 300 ग्राम
  • नींबू का रस डेढ़ बड़ा चम्मच
  • घी 2 बड़ा चम्मच
  • जरूरत के अनुसार पानी

अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: हेल्दी मल्टीग्रेन इडली खाकर तेजी से घटने लगता है वजन, ये रही बनाने की विधि

अमरूद की बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Guava Barfi)

  • अमरूद की बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले अमरूद को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद आप एक पैन में अमरूद के टुकड़े डालकर मीडियम आंच पर उबाल लें।
  • फिर जब अमरूद नरम हो जाएं तो आप गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद आप ब्लेंडर में अमरूद को डालकर महीन पेस्ट बना लें।
  • फिर आप इस तैयार पेस्ट को एक छन्नी से छानकर बीज अलग कर लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में इस पेस्ट को डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गर्म करें।
  • फिर जब ये पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए, तो आप इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप इस मिश्रण गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पका लें।फिर आप इसमें नींबू का रस और घी डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसको करीब 5 मिनट तक कड़छी से लगातार चलाते रहें।
  • फिर आप गैस बंद कर दें और एक प्लेट को घी से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद आप इसको एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर ठंडा होने के बाद आप इसको बर्फी की शेप में काट लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट अमरूद की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola