Noodles Side Effects: कुछ लोगों के मुंह में नूडल्स का स्वाद तो ऐसा लगा है कि इसके बिना जैसे एक दिन भी बिताना मुश्किल हो गया है। आजकल सब कुछ इंस्‍टेंट हो गया है और इंस्‍टेंट नूडल्‍स को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। नूडल्‍स को जंक फूड में रखा जाता है क्‍योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट और फैट बहुत ज्‍यादा होता है। इनमें विटामिनों, प्रोटीन, फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है।

लेड की मात्रा अधिक होना

स्वाद में जबरदस्त लेकिन सेहत के तौर पर नूडल्स बहुत खतरनाक है। इसमें लेड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि लंबे वक्त में गंभीर बीमारी हो सकती है।

नुकसान

  • खून की कमी
  • जोड़ों में दर्द
  • आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है
  • न्यूरोलॉजिकल असर पड़ सकता है
  • सुनने में दिक्कत हो सकती है 

ये भी पढ़ें- मीठा खाने की आदत है तो जान लें, कहीं ये गंभीर बीमारी के लक्षण तो नहीं

मैदा होती है खतरनाक

नूडल्स मैदा से बनता है, अगर इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो आपके शरीर को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मैदा खाने से लिवर में दिक्कत, जोड़ों में दर्द, थकान और नींद कम होना भी होती है।

बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं की जान पर भारी

लेड की थोड़ी सी मात्रा भी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आपके आईक्यू और सीखने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। इसी वजह से बच्चों और प्रेग्नेंट महिला को इसे खाने के लिए मना किया जाता है। नूडल्‍स को लेकर सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि इनमें सोडियम होता है। नूडल्स में सबसे अधिक फेट होता है। जो हमारे मोटापे का कारण बनता है। नूडल्‍स खाने से मुंह में जलन, गले में जलन होती है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ