No Smoking Day 2025: एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हमें डेली रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करना जरूरी होता है। कोई ज्यादा देर तक बैठा रहता है, तो उसकी सेहत बिगड़ सकती है क्योंकि इसके परिणाम भी उतने ही गंभीर होते हैं जितने धूम्रपान करने के होते हैं। जी हां, कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि लगातार लंबे समय तक बैठना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ लोग घर में भी पूरा दिन टीवी, मोबाइल या वर्क फ्रॉम होम करने की वजह से सिर्फ बैठे रहते हैं। वहीं, कुछ लोग ऑफिस से लेकर घर तक के रूटीन में भी वॉक को प्राथमिकता नहीं देते हैं, जिससे उनकी बॉडी अनहेल्दी हो जाती है। नो स्मोकिंग डे हर साल 12 मार्च को मनाया जाता है। आइए इस उपलक्ष्य पर हम आपको बताते हैं एक ऐसे फैक्ट के बारे में जो स्मोकिंग से इनडायरेक्ट तरीकों से जुड़ा हुआ है।
WHO ने दी यह सलाह
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी रिसर्चों का हवाला देते हुए कहा है कि जो लोग सारा-सारा दिन सिर्फ बैठे या सोते रहते हैं, उनकी सेहत भी एक स्मोकर जितनी ही खराब होती है। वे कहते हैं कि हमारे शरीर को शारीरिक गतिविधि करना जरूरी होता है। हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक हर इंसान को प्रति हफ्ता 150 मिनट का व्यायाम करना चाहिए। ज्यादा समय तक बैठे रहने से मोटापा और शुगर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कुछ मामलों में कैंसर का भी एक कारण पूरे दिन बैठने से बढ़ने वाला वजन होता है।
लंबे समय तक बैठने के नुकसान
1. हार्ट डिजीज (Heart Disease)- गतिहीन लाइफस्टाइल को फॉलो करने से हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ता है। दरअसल, बिना व्यायाम के या बिना मूवमेंट की वजह से दिल की धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन भी सही नहीं रहता है, जिससे रोजाना वॉक तो करनी ही चाहिए।
2. मेटाबॉलिज्म (Metabolism)-अगर कोई लंबे समय तक सिर्फ बैठा रहता है तो उससे शरीर का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी असंतुलित हो जाता है। इससे फैट भी बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से ओबेसिटी का भी रिस्क बढ़ता है। यह समस्या अन्य बीमारियों का भी कारण बनता है।
3. डायबिटीज (Diabetes)- फिजिकल एक्टिविटी की कमी होने से डायबिटीज टाइप-1 और टाइप-2 दोनों के रिस्क को बढ़ाते हैं। पूरे दिन बैठे रहने से इंसुलिन रेजिस्टेंस की भी समस्या होती है।
स्टडी भी करती है दावा
साल 2016 में हुई एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उन्हें भविष्य में सेहत से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ जनरल प्रैक्टिस में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो देर तक बैठे रहने से या जो डेस्क जॉब्स कर रहे हैं और न कोई जिम और न ही कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो उन्हें हर वह रोग घेर सकता है, जो एक स्मोकर को होती है।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
45 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines