Don’t Rinse Your Teeth After Brushing : टूथब्रश के फायदे तो हम सभी को पता हैं। इसका काम दांतों की सफाई करना है। लेकिन क्या आपको टूथपेस्ट के फायदे पता हैं? सुबह या रात को ब्रश पर पेस्ट लगाने के बाद आप दांतों को साफ करते हैं और फिर पानी से कुल्ला कर लेते हैं। अगर आपको लगता है कि आप सही करते हैं तो आप गलत हैं। अमेरिका की UCLA School of Dentistry के प्रोफेसर और अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के कंज्यूमर एडवाइजर डॉ. एडमंड हैवलेट के मुताबिक ब्रश करने के बाद कुल्ला नहीं करना चाहिए। इससे हमारे दांतों और मसूड़ों को टूथपेस्ट के बेनेफिट्स नहीं मिल पाते हैं।
आखिरी क्यों न करें कुल्ला
इस बारे में डॉ. हैवलेट बताते हैं कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड नाम का एक तत्व होता है जो दांतों के इनेमल को मजबूत बनाता है। इससे दांत किसी भी प्रकार के एसिड और कीड़ों से बचे रहते हैं। डॉ. हैवलेट के मुताबिक जब हम ब्रश करते हैं तो दांतों पर मौजूद उन बैक्टीरिया को भी साफ करते हैं जो खाने-पीने के दौरान हमारे दांतों में रह जाते हैं। ब्रश करने के दौरान कुल्ला न करने पर पेस्ट में मौजूद फ्लोराइड मुंह में ही रह जाता है जो दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है।
दांतों की सफाई नियमित करें
…कुल्ला न करें तो क्या करें?
डॉ. हैवलेट के मुताबिक ब्रश करने के बाद कुल्ला न करें। वैसे यहां बता दें कि हम लोग ब्रश करने के दौरान ब्रश को पानी से गीला कर लेते हैं। इसे भी करने की जरूरत नहीं होती। सूखे ब्रश पर ही पेस्ट लगाकर दांतों को 2 मिनट तक साफ करना चाहिए। बाद में मुंह को कपड़े से साफ कर लें। ठीक उसी प्रकार जैसे अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ब्रश करते हैं। ब्रश करने के 15 मिनट बाद तक न तो कुछ खाएं और न कुछ पिएं। मुंह में अगर पेस्ट रह जाता है तो जीभ में मौजूद सलाइवा (लार) पेस्ट के टेस्ट को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। 15 मिनट के बाद पानी पिएं और फिर कुछ भी खाएं। इस बात को भी दिमाग से निकाल दें कि कुल्ला न करें तो क्या पेस्ट को निगल जाएं? हां, निगल जाइए। इससे कुछ नहीं होता है।
माउथवॉश का इस्तेमाल करें या नहीं
काफी लोग टूथब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं। इस बारे में डॉ. हैवलेट कहते हैं कि माउथवॉश में टूथपेस्ट की तुलना में कम मात्रा में फ्लोराइड होता है। माउथवॉश करने पर पेस्ट के जरिए दांतों में मौजूद फ्लोराइड मुंह से निकल जाता है। बेहतर होगा कि माउथवॉश का इस्तेमाल लंच या चाय-कॉफी के बाद करें।
यह भी पढ़ें : दांतों में पायरिया होने पर मुंह से आती है बदबू, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय
ब्रश करने का तरीका भी जान लें
- ब्रश पर पेस्ट लगाने के बाद सबसे पहले पीछे के चबाने वाले दांतों को साफ करें। ब्रश हल्के हाथों से मसूड़ों की तरफ से दांत की ओर करें। इससे दांतों में फंसा हुआ खाना भी निकल जाता है और मसूड़ों की मसाज भी हो जाती है।
- इसी प्रकार आगे के दांतों को भी ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की ओर साफ करें। आगे के दांतों के पिछले हिस्से को भी साफ करना जरूरी है।
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
43 mins agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
3 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
20 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
21 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines