NMC: नेशनल मेडिकल कमीशन के Logo में बदलाव, इंडिया की जगह भारत, देवता की तस्वीर पर मची रार

NMC New Logo : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कहा कि लोगो में किए गए बदलाव में कुछ नया नहीं किया गया है। पुराने लोगो में पहले से ही धन्वंतरि की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी. अब इस तस्वीर को सिर्फ कलर कर दिया गया है।

NMC-Logo

NMC New Logo : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के लोगो में हुए संशोधन लेकर रार मच गई है। एनएमसी ने अपने लोगो में इंडिया की जगह भारत और भगवान धन्वंतरि की रंगीन तस्वीर जोड़ दी है। लोगो में हिंदू देवता की तस्वीर पर आपत्ति जताई जा रही है। इसे लेकर एनएमसी ने बचाव करते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि पहले से लोगो का हिस्सा रहे हैं। लोगो में ऐसा कुछ नया नहीं जोड़ा गया है, जिससे लेकर किसी कोई आपत्ति हो। सिर्फ इंडिया का नाम बदलकर भारत किया गया है, क्योंकि देश ने ऐसा किया है।

विज्ञापन

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के कार्यवाहक अध्यक्ष बीएन गंगाधर का कहना है कि लोगो में किए गए बदलाव में कुछ नया नहीं किया गया है। पुराने लोगो में पहले से ही धन्वंतरि की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी. अब इस तस्वीर को सिर्फ कलर कर दिया गया है। एनएमसी के सभी सदस्यों की सहमति के बाद ही लोगो में यह संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि अपने देश में चिकित्सा के देवता धन्वंतरि हैं। इंडिया का नाम बदलकर भारत इसलिए किया गया है, क्योंकि देश ने ऐसा किया है। इसके पीछे कोई और वजह नहीं है। लेकिन, एनएमसी लोगो में हुए बदलाव को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

जानें क्या है विवाद का कारण

विज्ञापन

आईएमए केरल के अध्यक्ष डॉ नूहू ने एनएमसी के लोगो पर कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जातिगत और धार्मिक विचार स्वीकार नहीं है, क्योंकि यह पेशा धर्म और जाति से ऊपर है। इस पर चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड के सदस्य डॉ. योगेंद्र मलिक ने जवाब देते हुए कहा कि एनएमसी में पहले से ही भगवान धन्वंतरि की तस्वीर थी, अब बस इसे ब्लैक एंड व्हाइट से क्लर कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ