How to Protect Baby in Winter: इस मौसम में नवजात शिशु की देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर बच्चा 1 महीने का है या अभी पैदा हुआ है तो बिल्कुल भी लापरवाही करने की जरूरत नहीं है. इस उम्र में वैसे ही बच्चे की इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है और शरीर का तापमान खुद से नियंत्रित नहीं हो पाता. हल्की ठंड भी उन्हें ज्यादा महसूस हो सकती है. इसलिए न्यूबॉर्न की विंटर केयर में थोड़ी ज्यादा सावधानी रखना बहुत जरूरी है. यहां हम आपको बाबा रामदेव के द्वारा बताए गए बेसिक टिप्स बताएंगे, जिन्हें ध्यान में रखा जा सकता है.
न्यूबॉर्न को ठंड से कैसे बचाएं | Newborn Baby Care Tips
गर्म कपड़े पहने- सर्दियों में बच्चे को गर्म रखने के लिए वूलन कपड़े पहनना सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं. हल्के-हल्के कपड़ों की 2 या 3 लेयर काफी है. बाकी जरूरत पड़ने पर कपड़े कम या ज्यादा करें.
हल्के गर्म पानी से नहाना- नवजात शिशु को नहलाते समय हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. नहलाने से पहले पानी को अपनी कोहनी पर चेक कर लें. अगर पानी ज्यादा गर्म है तो ठंडा पानी मिला लें.
तेल की मसाज- बच्चों को शुरुआती दिनों में तेल की मसाज करें. इससे उन्हें अंदर से गर्माहट मिलेगी और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहेगा.
स्किन की देखभाल- बच्चे के चेहरे पर कभी भी केमिकल का इस्तेमाल ना करें. शिशु की स्किन को ठीक रखने के लिए बेहतर है कि तेल का इस्तेमाल करें.
बेबी केयर टिप्स
- बच्चों की केयर करने के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स ही खरीदें.
- इस वक्त प्रदूषण बहुत है तो ऐसे में बच्चे को बाहर ना निकलें.
- हर 2 घंटे के भीतर बच्चों को दूध पिलाएं और 6 महीने बाद हल्का खाना खिलाएं.
- शिशु की हड्डियों को मजबूत करने के लिए हर रोज विटामिन डी खिलाएं.
- कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.बहुत ज्यादा ठंड में नहलाने से बचें, इससे बॉडी पर काफी असर पड़ेगा.
- बार-बार बच्चे को लोगों की गोद में बिल्कुल भी ना दें. इससे बच्चे को इंफेक्शन हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- शुगर में मेथी दाना कैसे खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताया रात में कितने और कैसे खाएं मेथी के दाने
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
12 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines