हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए साल का जश्न मनाने से पहले पेट का रखें ख्याल, गैस दूर भगाएंगे 6 घरेलू नुस्खे

New Year’s Eve Health Tips: नए साल के जश्न के दौरान में सेहत को लेकर बिलकुल लापरवाही नहीं बरतनी है। पार्टी में खाने-पीने का साइड इफेक्ट बाद में झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं कि पार्टी के बीच पेट का ख्याल कैसे रखें…

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

New Year’s 2024 Eve Health Tips: एक तो नए साल का जश्न, ऊपर से सर्दी का कहर जारी है। पार्टियां चल रही हैं। जाम छलकाए जा रहे हैं। खूब ऊटपटांग खाया जा रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए शराब पीते हैं, लेकिन जश्न के मौके पर यह ज्यादा हो जाता है। शराब के साथ मसालेदार भोजन, ऑयली फूड, फास्ट फूड खाना आम बात है, लेकिन इससे सेहत को काफी नुकसान होता है।

यह नुकसान कई तरीकों से परेशान कर सकते हैं, जैसे- पाचन में गड़बड़ी, पेट में गैस बनना, सिरदर्द के साथ-साथ अन्य कई समस्याएं भी हो जाती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी हमारे पेट को होती है, जिसमें गैस की प्रॉब्लम रहती है और सिरदर्द होने लगता है। पेट में गैस होने से सिरदर्द होने पर आंत में गड़बड़ी की पहचान होती है, इसे गैस्ट्रिक सिरदर्द कहा जाता है।

गैस्ट्रिक सिरदर्द सूजन वाली आंत से कुछ केमिकल निकलने से होता है, जो ब्लड के जरिए शरीर में फैलते हैं और दिमाग को प्रभावित करते हैं, जिससे सिरदर्द होता है। कुछ लोगों को इसमें उल्टी होने जैसे फील हो सकता है। गैस्ट्रिक सिरदर्द खराब खानपान के कारण होता है, जिससे अपच और सूजन हो जाती है। इसलिए पेट की देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए कुछ घरेलू उपचार किए जा सकते हैं, जिससे पेट में गैस की समस्या और सिरदर्द से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

कब्ज, गैस और एसिडिटी को जड़ से ख़त्म करें इन घरेलु नुस्खों की मदद से, देखिए DR SALEEM ZAIDI की ये Video-

नींबू और गुनगुना पानी

गैस्ट्रिक सिरदर्द को सही करने का सबसे आसान और अच्छा उपाय है नींबू पानी। सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, यह पाचन में मदद करता है और शरीर के PH Level को कंट्रोल करता है। इसमें मिलने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट सूजन को कम करने के साथ-साथ पेट की गैस और सिरदर्द से राहत दिलाते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chronic Liver Disease क्या है? 5 लक्षणों से करें पहचान

पुदीना चाय

विज्ञापन

पुदीने की चाय में आराम देने वाले गुण होते हैं। 1 कप पुदीने की चाय पीने से तनाव कम होता है और मसल्स को आराम मिलता है। इसमें मेन्थॉल होता है, जो मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। इससे सिरदर्द से भी तुरंत आराम मिलता है और पेट की ख़राबी के साथ ही अपच का इलाज भी करता है।

तुलसी के पत्ते चबाएं

तुलसी के पत्तों में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो पेट की लेयर को शांत करने में मदद करते हैं। इसमें एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और गैस को कम करते हैं। तुलसी की 6-7 पत्तियां चबाने से सिरदर्द में राहत मिलती है और पेट भी ठीक रहता है।

विज्ञापन

पेट दर्द में तुरंत आराम देंगे ये घरेलू नुस्खे, देखिए ये Video-

मैग्नीशियम फूड प्रोडक्ट का सेवन

पेट और गैस्ट्रिक सिरदर्द को ठीक करने के लिए मैग्नीशियम एक असरदार उपाय है। यह कुछ एंजाइम छोड़ता है, जो भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं। मैग्नीशियम से भरपूर फूड प्रोडक्ट्स को शामिल करने से होने वाले सिरदर्द और पेट को आराम मिलता है।

विज्ञापन

छाछ

छाछ में प्रो-बायोटिक्स और लैक्टिक एसिड होता है और यह अपच, सूजन और गैस को सही करने का एक कारगर उपाय है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या या कब्ज है, छाछ पीने से उनकी यह समस्या कम हो सकती है और गैस्ट्रिक सिरदर्द कम हो सकता है।

धनिए का रस

विज्ञापन

धनिए का जूस पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह बीमारियों को रोकने में भी कारगर है। इसमें इलाज करने वाले गुण भी हैं। गैस्ट्रिक सिरदर्द को ठीक करने के लिए धनिया का रस एक प्रभावी उपाय है। आधा गिलास छाछ और एक चम्मच धनिए का रस पीने से गैस्ट्रिक सिरदर्द, अपच और पेट की खराबी ठीक हो जाती है। इसमें सिनेओल और लिनोलिक एसिड होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola