Veins Blockage Symptoms: हेल्दी बॉडी के लिए हेल्दी हार्ट का होना बहुत ज़रूरी होता है। लेकिन भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खराब होता खानपान, बढ़ते तनाव से दिल से जुड़ी कई बीमारियां हो रही हैं। जिनमें से दिल की नसों में ब्लॉक होना इन दिनों तेजी से देखा जा रहा है। इसे हार्ट ब्लॉकेज भी कहा जाता है। इस बीमारी में हार्ट के इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम करना बंद कर देते हैं और इसका असर दिल की नसों के ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। ऐसे में जब किसी को हार्ट ब्लॉकेज होती है, तो कई लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
हमारे दिल तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कोरोनरी आर्टरी करती हैं, जिससे दिल को काम करने के लिए जरूरी पोषण मिलता है। लेकिन जब ये कोरोनरी आर्टरीज में से एक भी नस में प्लाक जमकर बल्ड फ्लो करने में परेशानी कर देता है, तो उसे हार्ट ब्लॉकेज कहा जाता है।
नसे ब्लॉक होने का कारण
- धुम्रमान
- शराब का ज्यादा सेवन करना
- डायबिटीज की बीमारी
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
- स्ट्रेस
- मोटापा
- हाई बीपी
ये भी पढ़ें- बार बार सूखने लगे हैं होंठ! न करें नजरअंदाज, देते हैं ये संकेत
ये अन्य लक्षण भी बताते हैं नसें ब्लॉक
चेस्ट में दर्द- सीने में दर्द होना दिल की नस ब्लॉक होने के सबसे शुरुआती लक्षण है। हार्ट ब्लॉकेज की समस्या के चलते सबसे पहले छाती में दर्द होना शुरू हो सकता है। इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें।
चक्कर आना- अगर बार-बार चक्कर आ रहे हैं तो यह सेहत को लेकर अलर्ट करने लगता है। अगर चक्कर आने के बाद बेहोशी छा जाएं, तो नस ब्लॉक होने का लक्षण हो सकता है।
थकान होना- अगर ज्यादा थकान महसूस होती है और कुछ भी काम करने के बाद ही थककर चूर हो जाते हैं तो यह नस ब्लॉक का संकेत है।
लगातार दिल का धड़कना- अगर दिल की धड़कन ज़ोर ज़ोर से धडकती है, तो ये स्थिति गंभीर हो जाती है। हार्ट ब्लॉकेज होने पर दिल की धड़कन जैसे लक्षण का अनुभव हो सकता है।
सांस लेने में परेशानी- नस ब्लॉक होने पर आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए अगर सांस लेने में तकलीफ हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
पसीना आना- अगर जरूरत से ज्यादा पसीना आ रहा है तो ये भी नसों का ब्लॉकेज हो सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines