नींद ना आने की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For Good Sleep: अगर आप भी नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं और दवा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बाबा रामदेव की सलाह आपके काम आएगी. बाबा रामदेव बता रहे हैं वो कौन से आयुर्वेदिक या घरेलू नुस्खे हैं जो अच्छी नींद लाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

Ayurvedic Remedies For Good Sleep

नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो बाबा रामदेव की सलाह आपके काम आएगी. Image Credit- News24

Achchi Neend Ke Liye Kya Kare: आजकल ज्यादातर लोग नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं और कई लोग तो नींद पूरी करने के लिए दवाओं का सहारा लेने लगे हैं. हालांकि, हर रोज नींद के लिए गोलियां खाना खाने से हेल्थ को नुकसान हो रहा है. बाबा रामदेव का कहना है कि नींद ना आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बढ़ता तनाव, गलत लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें आदि. इसलिए यह समस्या किसी भी इंसान को हो सकती है, लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए अब आपको दवा खाने की जरूरत नहीं है क्योंकि बाबा रामदेव का कहना है कि नींद की समस्या बहुत आम है, लेकिन आप इसे नेचुरल तरीके से ठीक कर सकते हैं. आइए यहां जानिए योगगुरु के अनुसार किस तरह नींद ना आने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया कैसे ठीक करें नींद ना आने की समस्या

  • बाबा रामदेव बताते हैं कि नींद ना आने की समस्या से बिना दवा के छुटकारा पाया जा सकता है. ये नुस्खे वे लोग भी कर सकते हैं जिन्हें बहुत देर में सोते हैं या उन्हें बहुत बेचैनी वाली नींद आती है.
  • बादाम का तेल नींद ना आने की समस्या को दूर करने के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. इसका इस्तेमाल आपको कई तरह से करना होगा.
  • नींद की परेशानी को दूर करने के लिए बाबा रामदेव बादाम के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि आयुर्वेद में तेल की मालिश करने के बहुत ही ज्यादा फायदे हैं, जिससे नींद बहुत ही अच्छी आती है.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि नींद को वक्त पर लाने के लिए आपको अपनी हाथों की सारी उंगलियों को दबाना होगा. इससे आपको आराम मिलेगा और नींद तुरंत आ जाएगी.
  • बाबा रामदेव ने बादाम का तेल दूध में डालकर पीने की सलाह भी दी है. अगर आप गर्म दूध में बादाम का तेल डालकर पीते हैं तो आपको काफी आराम मिलेगा.
  • अच्छी नींद के लिए रोजाना अनुलोम विलोम प्राणायाम करना भी रोजाना फायदेमंद साबित हो सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि आप प्राणायाम को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकते हैं.

नींद ना आने के कारण

  • ज्यादा तनाव या स्ट्रेस होना
  • मोबाइल स्क्रीन से ज्यादा लगाव होना
  • गलत लाइफस्टाइल को अपनाना
  • कैफीन और नशे की दवा लेना
  • ज्यादा सोचने की आदत होना
  • नींद की दवाओं पर निर्भर होना

बाबा रामदेव की सलाह क्या है?

बाबा रामदेव का कहना है कि नींद ना आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको एक नियम बनाना होगा और हमारे बताए गए नुस्खों को फॉलो करना होगा. अपनी जिंदगी से बिल्कुल भी मायूस ना हों और खुश रहने की कोशिश करें. बाबा रामदेव का कहना है कि लोग अक्सर अकेले रहते हैं और अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा सोचते हैं, जिससे ज्यादातर लोगों को नींद नहीं आती है. इसलिए हर इंसान को खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ