रोजाना नीम का पानी पीने से क्या होता है? यहां जानिए सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं

Neem Juice Benefits: नीम के पत्ते चबाने के लिए तो अक्सर ही कहा जाता है, लेकिन क्या इसका पानी भी फायदेमंद होता है? यहां जानिए नीम के पत्तों के पानी से सेहत पर क्या असर पड़ता है.

Neem Water Benefits

Neem Ka Pani Peene Ke Fayde: नीम के पत्तों से कौन सी बीमारी ठीक होती है? Image Credit - Pexels

Neem Leaves Benefits: नीम को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. नीम के फायदे आयुर्वेद में भी गिनाए जाते हैं. इन पत्तों के पोषक तत्वों की बात करें तो नीम के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल और इंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. वहीं, ये पत्ते विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं. ऐसे में नीम के पत्ते चबाने तो फायदेमंद होते ही हैं, साथ ही इन पत्तों का पानी (Neem Water) बनाकर पीने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए सेहत के लिए नीम के पत्तों का पानी पीना किस-किस तरह से लाभकारी होता है.

विज्ञापन

नीम के पत्तों का पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Neem Water

बढ़ती है इम्यूनिटी

विज्ञापन

नीम के पत्तों का पानी पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. नीम के पत्तों से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीमाइक्रोबियल गुण मिलते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूती देते हैं. ये गुण शरीर को इंफेक्शंस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए सक्षम बनाते हैं.

पाचन रहता है अच्छा

विज्ञापन

नीम का पानी प्यूरिफाइंग गुणों से भरपूर होता है और पेट में जमा टॉक्सिंस को निकालकर पाचन को दुरुस्त रखता है. नीम का पानी पिया जाए तो ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत दूर रहती है और कई हद तक कब्ज (Constipation) से भी राहत मिल जाती है.

ब्लड शुगर लेवल मैनेज होगा

विज्ञापन

ब्लड शुगर लेवल्स को मैनेज करने में नीम के पत्तों का पानी फायदेमंद हो सकता है. नीम के पत्ते इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करने में मदद करते हैं और डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को फायदा देते हैं.

त्वचा भी निखरती है

विज्ञापन

नीम के पत्ते एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और स्किन को प्यूरिफाई करते हैं. इन पत्तों के गुणों से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर रहते हैं. ऐसे में नीम के पत्तों का पानी (Neem Ka Pani) बनाकर पिया जाए तो शरीर डिटॉक्स होता है जिसका असर त्वचा पर भी नजर आता है. त्वचा साफ होती है और निखरी हुई नजर आती है.

बालों को भी मिलते हैं फायदे

विज्ञापन

नीम के गुण त्वचा को ही नहीं बल्कि बालों को भी फायदा देते हैं. नीम के पत्तों का पानी पीने पर बालों को अंदरूनी रूप से पोषण मिलता है और स्कैल्प पर होने वाली दिक्कतें दूर रहती हैं.

कैसे बनाएं नीम का पानी

विज्ञापन

नीम के पत्तों का पानी बनाने के लिए एक लीटर पानी में ताजा या सूखे नीम के पत्ते डालकर उबाल लें. जब पानी उबल जाए और पानी का रंग बदल जाए तो इसे छानकर अलग रख लें. इस पानी को हल्का गर्म खाली पेट पिया जा सकता है. चाहे तो इसे ठंडा भी पी सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ