Neck Pain: आजकल फोन तो लगभग हर किसी के हाथ में होता है। बिना फोन जिंदगी के बारे में सोचना ही मुश्किल है। हालांकि, मोबाइल फोन हमारी सहूलियत के लिए बना है लेकिन अब ये फोन हमारी जिंदगी के लिए इतना घातक हो गया है कि कम उम्र में ही लोगों को इससे जुड़ी बीमारियां हो रही हैं, जैसे नसों और कंधों में दबाव के साथ दर्द होना। लोग दफ्तरों में भी ऐसा करते हैं, काम करते-करते लोग फोन को गले के नीचे दबाकर बात करते हैं, महिलाएं भी घर में काम करते हुए ऐसा करती हैं। आइए जानते हैं यह समस्या कितनी गंभीर है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
गर्दन में दर्द
गर्दन के नीचे मोबाइल को दबाकर बात करने से एक गंभीर समस्या पैदा हो सकती है, जिसे सर्वाइकल डिस्क प्रॉब्लम कहा जाता है। यह स्थिति आमतौर पर तब होती है जब लोग लंबे समय तक गलत पोश्चर में बैठकर या गर्दन को मोड़कर फोन पर बात करते हैं। ऐसे में गर्दन की हड्डियों, डिस्क और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं।
सर्वाइकल डिस्क प्रॉब्लम के कारण
मांसपेशियों में खिंचाव- अगर हम गर्दन को एक ही स्थिति में लंबे समय तक रखते हैं, तो यहां की मांसपेशियों में तनाव और खिंचाव होता है, जिससे दर्द और असुविधा महसूस हो सकती है।
गर्दन के जॉइंट्स में तनाव- गलत तरीके से फोन पकड़ने से गर्दन के जोड़ों में दबाव पड़ता है, जिससे आर्थराइटिस, सूजन और दर्द की परेशानी हो सकती है।
फोटो क्रेडिट-Meta AI
डिस्क पर दबाव- सर्वाइकल एरियाज में स्थित डिस्क पर ज्यादा दबाव पड़ने से डिस्क डैमेज हो सकती है, जो सर्वाइकल हर्नियेटेड डिस्क का कारण बनता है। इस समस्या में हाथों-पैरों में सुन्नता, कमजोरी और दर्द की समस्या पैदा होती है।
नर्व्स डैमेज- गर्दन पर अत्यधिक दबाव पड़ने से नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे गर्दन से लेकर कंधे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द फैल सकता है।
सर्वाइकल डिस्क के शुरुआती संकेत
- गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द महसूस करना।
- हाथों में सुन्नता या झनझनाहट होना।
- सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या।
- मूवमेंट में कठिनाई महसूस करना।
सेफ्टी टिप्स
- मोबाइल फोन पर बात करते समय सही पोजिशन में बैठें, अपनी गर्दन को सीधा रखें और पीठ को सीधा रखें।
- लंबे समय तक एक ही पोश्चर में बैठना अवॉइड करें। हर 15-20 मिनट में एक ब्रेक लें और हलके-फुल्के व्यायाम भी कर सकते हैं।
- रोजाना गर्दन के कुछ व्यायाम और हल्की मसाज करने से भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
21 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines