Diabetes Diet In Navratri: आज से नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं और कई लोग नवरात्रि के सारे व्रत रखते हैं, लेकिन उन लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जो डायबिटीक हैं। डायबिटीज मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि उपवास करते समय यह ध्यान देना बहुत जरूरी है कि आप किस तरह की डाइट लेते हैं।
अगर डाइट का ध्यान नहीं रखते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए इस नवरात्रि आपके लिए कुछ खास टिप्स हैं, जिन्हें आप फॉलो करके उपवास को सफल और हेल्दी रह सकते हैं। नवरात्रि में व्रत रखते समय डायबिटीज मरीजों को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। ये हैं कुछ सावधानियां डायबिटीज मरीजों के लिए महत्वपूर्ण हैं-
सही अनाज का चुनाव करें
डायबिटीज मरीजों को ऊर्जा की जरूरत होती है, इसलिए व्रत में आटे की बजाय कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या साबूदाना का आटा जैसे अनाज का चुनाव करना बेहतर होता है।
मीठे से सावधान रहें
व्रत के समय मीठी चीजें जैसे- शक्कर, गुड़ और खांड का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
हाइड्रेशन करें
समय-समय पर पानी पीना जरूरी है। यह डायबिटीज के मरीजों की एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है और उनकी ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रहता है।
नियमित रूप से खाना खाएं
नियमित रूप से खाना खाना और खाने की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।
शराब और धूम्रपान से परहेज करें
डायबिटीज के मरीजों को अल्कोहल और धूम्रपान से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का सेवन उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
इन सावधानियों का पालन करके डायबिटीज मरीज नवरात्रि के व्रत को सही तरीके से बना सकते हैं और अपनी सेहत को अच्छी तरह से बनाए रख सकते हैं। फिर भी,अगर आप किसी भी तरह की समस्या को महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Home Remedies:गर्मी में अक्सर हो जाती है फूड पॉइजनिंग
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
25 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines