Health Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग बढ़ती शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं. गलत खानपान और तनाव भरी दिनचर्या के कारण डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो शुरुआती चरण में इस बीमारी को रोकना चाहते हैं (Pre-Diabetic). अगर आप भी इन्हीं में से हैं और शुगर से छुटकारा पाना चाहते हैं या इसे नेचुरल तरीके से नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं जाने-माने डॉ. सुभाष गोयल से कि कौन-सा पानी पीने से ब्लड शुगर कम हो सकता है और शरीर को राहत मिल सकती है.
खाली पेट इस पानी का करें सेवन
डॉ. सुभाष गोयल के मुताबिक, अगर आप प्री डायबिटिक हैं या शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप रात को 20 दाने मेथी के, 10 दाने कलौंजी के और 10 दाने काले चने को पानी में रात भर भिगोकर रखें. ओवरनाइट इसको सोखने के बाद यह सारी चीजें सॉफ्ट हो जाएंगी. आप इनका सेवन करें. इसके बाद बच्चे हुए पानी को भी पी लें. इतना ही नहीं, एक्सपर्ट के अनुसार आप इसे रोजाना 15-20 दिन पिएं. इससे शुगर की शुरुआत में ही राहत मिल सकती है और बढ़ती डायबिटीज भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Health Tips: हाथों पर दिख रहे ये 5 लक्षण लिवर की खराबी का हैं संकेत, कैसे होगा बचाव?
रोजाना पानी पीने के फायदे
डॉ. सुभाष गोयल बताते हैं कि मेथी, कलौंजी और काले चने का यह मिश्रण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर (Fiber), एंटीऑक्सीडेंट (Anti-Oxidant) और प्राकृतिक तत्व ब्लड शुगर (Blood Sugar) को नियंत्रित (Control) करने में मदद करते हैं. यह मिश्रण इंसुलिन को बढ़ाता है और शरीर में ग्लूकोज को संतुलित करता है. इसके नियमित सेवन से न केवल ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, बल्कि पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है और ऊर्जा का स्तर भी बेहतर बना रहता है. यह घरेलू उपाय प्री-डायबिटिक लोगों के लिए एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है, जिससे वे दवाइयों पर निर्भर हुए बिना अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं.
ये भी पढ़ें- दिवाली के अगले ही दिन AQI बढ़ने से जहरीली हुई हवा, रेड जोन में रहने वाले जान लें ये जरूरी सेफ्टी टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines