आज के खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में प्रोटीन और एनर्जी की भारी कमी होती है, जिस वजह से इम्युनिटी भी प्रभावित होती है. कमजोर शरीर बीमारियों का घर बन जाता है और वक्त रहते अगर इस उस पर काबू नहीं पाया जाए, तो हालात गंभीर भी हो सकती हैं. हालांकि, कई लोग इस कमी को पूरा करने के लिए महंगे केमिकल से बने सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, जिस कारण कई लोगों को लिवर, किडनी आदि की समस्या हो जाती है और कई बार हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि व्यक्ति की मौत तक हो जाती है. लेकिन इस समस्या को हेल्दी और सुरक्षित तरीके से ठीक किया जा सकता है. बाबा रामदेव ने इस समस्या से राहत पाने का नेचुरल उपाय बताया है, जिसे अपनाकर आप अपने शरीर को हेल्दी और बीमारियों से दूर रख सकेंगे. आइए जानते हैं बाबा रामदेव ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें: कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं
कैसे शरीर में पूरी करें प्रोटीन और एनर्जी की कमी?
बाबा रामदेव बताते हैं कि प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, जिससे कई बार लोगों की किडनी, लिवर तक खराब हो जाती है. ऐसे में हमें चाहिए कि हम नेचुरल चीजों को देखें, जिसका सेवन शरीर के लिए लाभकारी हो और नुकसान भी कुछ ना हो. बाबा रामदेव के मुताबिक, बादाम, दूध, दही और दालों का सेवन करना चाहिए, ये प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत होते हैं. इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और प्रोटीन की कमी भी जल्दी पूरी हो जाती है.
दिमाग को कैसे तेज करें?
बाबा रामदेव के अनुसार, रिफाइंड ऑयल और केमिकल वाले तेल का इस्तेमाल करने से दिमाग कमजोर हो जाता है. दिमाग की सेहत बढ़ाने के लिए हमें चाहिए कि हम अच्छे तेल को अपनी डाइट में लाएं. दिमाग को तेज व स्वस्थ बनाने के लिए बाबा रामदेव ने गाय का शुद्ध देसी घी या बादाम का तेल को डाइट में शामिल करने की सलाह दी हैं. यह दोनों ही नेचुरल ऑयल है, जो गुड फैट देते हैं, जिससे दिमाग सुस्त नहीं होता और एक्टिव रहता है. डाइट में अच्छी चीजों का होना बहुत जरूरी है, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके और उम्र लंबी हो.
खराब लाइफस्टाइल से बढ़ सकती है दिक्कतें
अगर आप अपनी लाइफस्टाइल को ठीक नहीं करेंगे और अपनी डाइट में नेचुरल चीजों को एड नहीं करेंगे, तो इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है. खराब सेहत शरीर को गंभीर बीमारियों का घर बना देती है, जैसे फैटी लिवर, किडनी की समस्याएं, डायबिटीज, हाई बीपी की समस्या, दिमाग से जुड़ी बीमारी, कैंसर का खतरा, हार्ट अटैक का खतरा आदि कई बीमारियां खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती हैं. एक बार इनकी चपेट में कोई आ जाए, तो कई लोगों को जिंदगी भर दवाइयों को सेवन करना पड़ता है. इसलिए बेहतर है कि आप अपनी डाइट को साफ और हेल्दी रखें शरीर एक्टिव रहे और बीमारियों आपको देखकर दूर भागे.
यह भी पढ़ें: पिंपल्स से हो गए हैं परेशान? घर में रखी 5 रुपये की ये चीज दिला सकती है छुटकारा!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines