National Epilepsy Day 2025: मिर्गी एक न्यूरोलॉजिक्ल बीमारी है जिसमें नर्व सेल्स सही तरह से दिमाग को सिग्नल नहीं पहुंचाती हैं. इससे दौरा पड़ता है जिसे अंग्रेजी में सीजर्स (Seizures) कहा जाता है. मिर्गी को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और मिथक हैं जिन्हें दूर करने के लिए और मिर्गी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल भारत में 17 नवंबर के दिन राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है. ऐसे में यहां जानिए मिर्गी होन के क्या लक्षण हैं और मिर्गी का दौरा (Mirgi Ka Daura) कैसे ठीक होता है.
मिर्गी का दौरा पड़ने के लक्षण | Epilepsy Symptoms | Mirgi ke Lakshan
किसी को दौरा पड़ रहा है या नहीं यह मिर्गी का दौरा पड़ने के लक्षणों से पहचाना जा सकता है.
- दौरा पड़ने पर एकदम से होश खो जाता है और आस-पास क्या हो रहा है इसकी कोई सुध नहीं रहती है.
- अक्सर आंख खुली होती है तो व्यक्ति ब्लैंक स्पेस में देखता हुआ नजर आता है.
- एकदम से कंफ्यूजन होने लगती है और व्यक्ति सीधेतौर पर कुछ सोच नहीं पाता है.
- सुनने, देखने, स्वाद और सूंखने में बदलाव आता है.
- शरीर सुन्न या झनझनाता हुआ महसूस होता है.
- कुछ बोलने और समझने में दिक्कत होती है.
- पेट खराब हो जाता है. रौंगटे खड़े हो जाते हैं.
- एकदम से डर लगने लगता है, एंजाइटी होती है.
- हार्ट रेट बढ़ जाता है.
मिर्गी का दौरा क्यों पड़ता है?
- जेनेटिक्स के कारण ऐसा हो सकता है.
- कान के पास दिमाग में स्कार बनने पर ऐसा होता है. इसे मेसियल टेम्पोरल सेलेरोसिस कहते हैं.
- सिर पर लगी चोट इसकी वजह हो सकती है.
- दिमाग में हुआ कोई इंफेक्शन.
- इम्यून डिसोर्डर्स या डेवलपमेंट डिसोर्डर्स इसकी वजह बन सकते हैं.
- मेटाबॉलिक डिसोर्डर्स से भी मिर्गी का दौरा पड़ सकता है.
- ब्रेन कंडीशंस जैसे ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक्स, डिमेंशिया या एब्नॉर्मल ब्लड वेसल्स से भी दौरा पड़ सकता है.
मिर्गी का दौरा कैसे ठीक होता है?
जिस व्यक्ति को 2 या 2 से ज्यादा बार दौड़ा पड़ता है उसका मिर्गी का इलाज होता है. ब्रेन स्कैन करके और इलेक्ट्रोएंसेफेलोग्राफी टेस्ट करके मिर्गी का दौरा कंफर्म किया जाता है. इसके बाद एंटी-सीजर मेडिकेशंस यानी दवाएं दी जाती हैं. मरीज की डाइट थेरैपी होती है, सर्जरी या डिवाइसेस की मदद से भी मिर्गी ट्रीट करने की कोशिश की जाती है.
क्या मिर्गी हमेशा के लिए ठीक हो सकती है?
मिर्गी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है लेकिन इसे ट्रीट करके कंट्रोल किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
50 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines