Cancer Warning Signs On Nails: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही हर किसी के हाथ-पांव फूल जाते हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ इनके संकेतों का पता चलने पर उपचार कर सकते हैं। ऐसे में हमारा शरीर भी कैंसर के अलग-अलग संकेत दे सकता है। इसमें सबसे पहले अपने नाखूनों को ले लीजिए, जो इस जानलेवा बीमारी के बारे में आपको सावधान कर सकते हैं। कैंसर के बारे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने पाया कि नाखून की लंबाई से कैंसर के बढ़ते जोखिम का संकेत दे सकती है।
क्या कहती है रिसर्च
हाल ही में एक रिसर्च में रिसर्चर ने बताया कि आपके नाखूनों में दिखने वाला परिवर्तन एक दुर्लभ ट्यूमर का संकेत हो सकता है। नाखून की लंबाई में चलने वाली एक सफेद या लाल पट्टी स्किन, आंखों और किडनी को प्रभावित करने वाले कैंसर के बढ़ते जोखिम का संकेत हो सकती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health) ने डेटा का विश्लेषण किया, जिसमें दिखाया गया कि BAP1 ट्यूमर प्रेडिस्पोजिशन सिंड्रोम वाले व्यक्ति में एक रेयर जेनेटिक स्थिति अक्सर ओनिकों पैपिलोमा के साथ होती है और लाल लकीर के साथ मोटे नाखूनों का कारण बनती है।
अन्य लक्षण
अगर इसके अन्य लक्षणों की बात करें तो नाखून पर सफेद या भूरे रंग की पट्टियां, साथ ही फटना, नाखून के टुकड़े टुकड़े होना और नाखून के नीचे खून बहने के लक्षण शामिल हैं। आम तौर पर, ओनिकों पैपिलोमा सामान्य आबादी में केवल एक नाखून पर असर करता है, लेकिन BAP1 सिंड्रोम वाले लोगों में कई नाखून शामिल होते हैं। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले उनके निष्कर्ष BAP1 के जोखिम वाले लोगों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।
NIH के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल एंड स्किन डिजीज में त्वचा विज्ञान परामर्श सेवाओं के प्रमुख एडवर्ड कोवेन ने JAMA डर्मेटोलॉजी जर्नल में लिखा कि यह खोज आम आबादी में शायद ही कभी देखी जाती है और हमारा मानना है कि कई नाखूनों पर ओनिकों पैपिलोमा का संकेत देने वाले नाखून परिवर्तनों की उपस्थिति BAP1 ट्यूमर प्रेडिस्पोजिशन सिंड्रोम के निदान पर विचार करना चाहिए।
स्टडी ने 35 परिवारों में 13 से 72 साल की आयु के 47 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया, जो सभी BAP1 वेरिएंट ले रहे थे। इसमें पाया कि BAP1 ट्यूमर प्रेडिस्पोजिशन सिंड्रोम वाले लगभग 87 % लोगों में नाखून से जुड़ी असामान्यताएं दिखाई दी हैं। इनमें नाखून का फटना और छींटों से ब्लीडिंग शामिल थी, जिनमें से कई ओनिकों पैपिलोमा के संकेत थे।
JAMA डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च में पाया गया कि BAP1 ट्यूमर प्रेडिस्पोजिशन सिंड्रोम वाले लगभग 97% प्रतिभागियों में ओनिकों पैपिलोमा ने कई नाखूनों को प्रभावित किया। इसके विपरीत, यह कंडीशन आम आबादी में आमतौर पर सिर्फ एक नाखून को प्रभावित करती है।
ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में रहना चाहते हैं हेल्दी तो इन फूड को करें डाइट में शामिल
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
20 mins agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
4 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
5 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines