Navel Hair Causes: नाभि से हमारे शरीर की सारी नसें जुड़ी हुई होती हैं. इसलिए आयुर्वेद में नाभि को सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कहा गया है. हालांकि, सबकी नाभि की बनावट बहुत ही अलग होती है. कुछ लोगों की नाभि अंदर की ओर तो कुछ लोगों की नाभि ऊपर की ओर होती है. इसके अलावा, कई लोगों को पेट या नाभि पर बाल आने की शिकायत होती है. दरअसल, पेट या नाभि पर बाल आने को बायोलॉजी भाषा में ‘एब्डोमिनल हेयर्स’ कहा जाता है. हालांकि, लोग इसपर खुलकर बात नहीं करते और मन ही मन सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर नाभि में बाल आते कहां से हैं या इसके आने के क्या कारण हो सकते हैं? क्या यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, आइए इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनीष जी से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में बवासीर के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए Bawasir की पहली स्टेज में क्या होता है
नाभि या पेट पर बाल क्यों होते हैं? | Mahila Ki Nabhi Par Baal Hona
पेट या नाभि पर बालों की समस्या अक्सर पुरुषों में देखी जाती है. ऐसा होने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन अहम वजह हार्मोनल चेंजेस है. बाकी एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं के अंदर हार्मोनल चेंजेस होना आम बात है, लेकिन अगर उन्हें नाभि पर बाल दिख रहे हैं तो इसके ये 4 कारण हो सकते हैं.
हार्मोनल असंतुलन होना- शरीर में जब एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है तो पेट या नाभि पर बाल आना शुरू हो जाते हैं. यह परेशानी ज्यादा पीरियड्स के दौरान देखने को मिलती है.
PCOD की समस्या- PCOD में अक्सर नाभि, पेट और चेहरे पर बाल हो जाते हैं. इसकी वजह से वजन बढ़ना और दाने निकलने की समस्या भी पैदा हो जाती है.
जेनेटिक होना- कुछ लोगों की नाभि पर बाल बचपन से होते हैं या जेनेटिक कारण की वजह से होते हैं. इस स्थिति में इसे बीमारी नहीं माना जाता, बल्कि यह शरीर की प्राकृतिक बनावट का हिस्सा हो सकता है.
स्ट्रेस होना- अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल से भी यह परेशानी देखने को मिलती है. अगर आपके अंदर नींद की कमी या खून की कमी हो रही है तो आपकी नाभि के आसपास बाल हो सकते हैं.
नाभि के बाल कैसे साफ करें?
आप नाभि पर वैक्सिंग करके अपने बालों को हटा सकती हैं. थिक बेली हेयर्स के लिए यह तरीका बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि इससे हल्का दर्द होगा लेकिन बाल पूरी तरह से साफ हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है? यहां जानिए अखरोट खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
hair
First published on:
Know More: Editorial Guidelines