Naak Se Khoon Behna: नाक से खून आना एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. नाक से खून आने की समस्या ज्यादातर गर्मियों में या फिर बहुत सर्दी के मौसम में होती है. किसी को एक नाक से खून आता है तो किसी को दोनों नाक से खून निकलने (Nose Bleeding) की समस्या होती है. यह दिक्कत हर उम्र में व्यक्ति में अलग-अलग कारणों से हो सकती है. ENT विशेषज्ञ कारणों का पता लगाने के बाद ट्रीटमेंट शुरू करते हैं. ऐसे में यहां जानिए किन कारणों की वजह से नाक से खून आ सकता है.
यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत
नाक से खून क्यों आता है
- बच्चों में नाक से खून निकलने की बड़ी वजह नेजल ड्राइनेस यानी नाक का सूखना है. जाड़े या गर्मियों के मौसम में नाक का सूखना साधारण होता है. इस कंडीशन में नाक से खून आना भी नॉर्मल होता है.
- बड़ों में नाक से खून आने की वजह ड्राइनेस के अलावा नाक के अंदर की कोई समस्या हो सकती है. पेशेंट्स को क्लीनिकली देखकर और टेस्ट करके कारण का पता लगाया जाता है.
- बुजुर्गों में नाक सूखने के अलावा अलग-अलग बीमारियों के लिए खाई गई दवा भी नाक से खून आने की वजह हो सकती है. बुजुर्ग कई बीमारियों के लिए दवा खाते हैं और इनमें खून पतला करने वाली दवा भी हो सकती है. ऐसे में बुजुर्गों की नाक से खून ज्यादा आ सकता है.
- कुछ गंभीर बीमारियां भी नाक से खून आने की वजह बन सकती हैं, जैसे हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure), ब्लड क्लोटिंग डिसोर्डर, नेजल ट्यूमर या लिवर और किडनी की बीमारी.
अगर नाक से बार-बार खून आता है तो क्या करें
अगर नाक से बार-बार खून आता है या बहुत ज्यादा खून आता है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. डॉक्टर समस्या की जड़ तक जाने के लिए एंडोस्कोप या सीटी स्कैन की मदद लेते हैं. नाक और साइनस का स्कैन करके खून आने के कारण का पता लगाया जाता है. कारण का पता लगाने के बाद ही उसका सही इलाज शुरू किया जाता है. अगर स्थिति इमरजैंसी की हो तो अपने घर के आस-पास के अस्पताल जाएं और दिखाएं.
नाक से खून आए तो तुरंत क्या करना चाहिए
- नाक से खून आने लगे तो आगे की तरफ झुककर बैठें ताकि खून पीछे गले में जाकर सांस नली को ब्लॉक ना करें.
- नाक को दबाएं और इस दौरान मुंह से सांस लें. इससे नाक से खून आना रुक जाता है.
- शांत रहें और घबराएं नहीं. घबराने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और खून बढ़ सकता है.
- नाक से खून आने पर बर्फ से नाक की सिकाई कर सकते हैं. इससे नसें सिंकु़ड़ती हैं और खून आना बंद हो जाता है.
यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
3 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
9 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
11 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
12 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
13 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines