Vitamin-D Facts: इन दिनों विटामिनों की बात सबसे अधिक चर्चाओं में रहती है। हेल्थ सेक्टर ने इस साल विटामिनों की अहमियत को लेकर भी कई रिसर्च की हैं। विटामिन बी-12, विटामिन-सी और विटामिन-डी, तीन सबसे जरूरी विटामिनों में से एक हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे विटामिन-डी और उससे जुड़े कुछ मिथकों के बारे में, जो लोगों में काफी प्रचलित हैं। जैसे कि यह इम्यूनिटी और वेट लॉस में मदद करते हैं। विटामिन-डी धूप से मिलने वाला एक तत्व है, जिसका हमारी सेहत के साथ खास कनेक्शन है, लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि कुछ गलतफहमियां हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
विटामिन-डी से जुड़े मिथक
1. अधिक से अधिक सेवन- शरीर में विटामिन-डी की अधिकता हानिकारक हो सकती है। अगर इसका लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है, तो शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ सकती है, जिससे किडनी की समस्याएं, हड्डियों में कमजोरी और हृदय रोग हो सकते हैं। यह स्थिति विटामिन-डी टॉक्सिसिटी के कारण होती है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
2. इम्यूनिटी के लिए जरूरी- लोग इम्यूनिटी यानी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन-डी का सेवन करते हैं। विटामिन-डी एक ऐसा तत्व है, जो इम्यूनिटी में सहायक होता है, लेकिन अकेले हमारी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए कारगर नहीं है।
3. विटामिन-डी के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करना जरूरी- टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के बीच यह धारणा काफी कॉमन है कि पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी का लेवल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित कर सकता है। लेकिन इस बात को लेकर साइंटिफिक पुष्टि नहीं हुई है।
photo credit-freepik
4. कैंसर की रोकथाम- जिन लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है, उन्हें कैंसर जैसी बीमारियां होने का जोखिम ज्यादा होता है। जबकि इसके विपरीत, जो लोग ज्यादा मोटे हैं या जिनकी स्किन का रंग गहरा होता है, उन्हें कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
5. विटामिन-डी की कमी केवल बुजुर्गों में होती है- विटामिन-डी की कमी किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। हालांकि बुजुर्गों में इसकी कमी अधिक होती है, लेकिन बच्चों, युवाओं और वयस्कों के शरीर में भी इसकी कमी होने की पूरी संभावनाएं रहती हैं, खासकर अगर उनकी डाइट में विटामिन-डी की मात्रा कम हो या वे पर्याप्त धूप में नहीं रहते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
40 mins agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
3 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
3 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines