Myopia Risks In Kids: अगर बच्चा दिनभर फोन देख रहा है या लगातार टीवी की स्क्रिन पर चिपक कर बैठा है, तो जाहिर सी बात है आपको चिंता होती ही होगी, क्योंकि मोबाइल और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल करने से बच्चों में मायोपिया (नजर कमजोर होना) की समस्या बढ़ सकती है।
मायोपिया का अर्थ है नजर की कमजोर, जिसमें दूर की चीजें धीरे-धीरे साफ नहीं देखी जा सकती हैं। यह समस्या मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण बच्चों में आम हो गई है। मायोपिया की समस्या होने पर कैसे आप इस चीज से बच्चे का बचाव कर सकते हैं, जाने-
क्या है मायोपिया?
मायोपिया, जिसे लोग आमतौर पर नजर का कमजोर होना भी कहते हैं। एक आंखों की समस्या है जिसमें दूर की चीजें साफ देखने की क्षमता कम हो जाती है। इसके कारण परेशानी होती है, जब वह दूर की चीजें देखने का ट्राई करता है, जैसे कि पढ़ाई करते समय, कंप्यूटर या मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय काफी परेशानी होती है।
यह समस्या आंख की कॉर्निया (Cornea) की कमजोरी या आंख की लंबाई की बढ़ोतरी की वजह से होती है, जिसका परिणाम रोशनी में समस्या आने लगती है।
मायोपिया का समाधान करने के लिए चश्मे, लेंस या लेसर ऑपरेशन का इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें दूर की वस्तुओं को साफ देखने में मदद करते हैं।
इसलिए, बच्चों को मोबाइल और टीवी के यूज करने को लिमिट में करना चाहिए ताकि उनकी आंखों की वेलनेस पर नेगेटिव असर न हो।
इस समस्या से बच्चे को कैसे बचाएं
टाइम सेट करें
बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का यूज करने के लिए एक समय सीमा तय करें या बीच-बीच में टोक देना चाहिए।
बाहर खेलने भेंजे
बच्चों को बाहर खेलने और नेचुरल तरीके से उसे खेलने के लिए बाहर भेजा करें।
आंखों की जांच
समय-समय पर बच्चों की आंखों की जांच कराएं, ताकि किसी भी समस्या का समय पर पता चल सके और उसका समाधान किया जा सके।
सही तरीके से बैठना
बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का यूज करते समय सही बैठने का पालन करने की सलाह दें, ताकि उनकी आंखें पर दबाव में न आएं।
पढ़ाई का सही माहौल दें
पढ़ाई करते समय बच्चे अच्छी रोशनी में हों और किताबें उनकी आंखों से सही दूरी पर होनी चाहिए।
इन टिप्स का पालन करने से मायोपिया जैसी समस्या को कम किया जा सकता है और बच्चों की आंखों का स्वास्थ्य बनाए रखा जा सकता है, लेकिन अगर समस्या गंभीर हो, तो डॉक्टर से परामर्श करना ज्यादा बेहतर रहता है।
ये भी पढ़ें- संतरे के साथ कभी न खाएं ये 7 चीजें, खतरनाक हो सकता है कॉम्बिनेशन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
26 mins agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 hr agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
3 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
5 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
6 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
22 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines