Mushrooms Benefits: आज हम आपके लिए मशरूम के फायदे लेकर आए हैं। ये एंटी-डायबिटीक गुणों से भरपूर होती है, जो ब्लड में मौजूद शुगर लेवल कम करने के साथ हमें डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होने के साथ ही शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मशरूम में विटामिन डी2 होता है, जो एक बार खाने के बाद विटामिन डी3 में बदल जाता है।
मशरूम पोषक तत्वों का भंडार है। मशरूम में प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और ग्लूकन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, ये हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है। खास बात ये है कि मशरूम विटामिन डी से भी भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बिल्डिंग में मददगार है और आपको हेल्दी रखता है।
मशरूम के जबरदस्त लाभ
- इम्युनिटी बूस्ट करने में मशरूम हेल्पफुल है। इसके एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते हैं, जो मौसमी संक्रमण से भी बचाते हैं।
- मशरूम शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से प्रोटेक्ट करती है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है, क्योंकि फ्री रेडिकल्स कैंसर का बड़ा कारण बनते हैं।
- मशरूम शुगर पेशेंट के लिए बेहद लाभकारी है। मशरूम में कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं, डायबिटीज मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- मशरूम में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे आप जंक फूड और ओवरइटिंग से बच चाते हैं, वजन कंट्रोल करने में भी ये लाभकारी है।
- विटामिन डी से भरपूर मशरूम में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, लिहाजा ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: डाइट में शामिल कर लें यह 4 मसाले…तेजी से घटेगा वजन, चेहरे पर आएगा जबरदस्त निखार
इन लोगों के लिए भी फायदेमंद है मशरूम
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें मशरूम का सेवन करना चाहिए, मशरूम में फॉलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines