मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए? यहां जानिए क्या रोजाना मूंगफली का सेवन करना सुरक्षित है

Peanuts Side Effects: मूंगफली स्वाद में बेहद अच्छी तो लगती है लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर नुकसान भी हो सकते हैं. यहां जानिए मूंगफली के क्या नुकसान होते हैं और किन लोगों को मूंगफली खाने से परहेज करना चाहिए.

Peanuts Side Effects

When To Avoid Eating Peanuts: मूंगफली के क्या नुकसान होते हैं?

Mungfali Khane Ke Nuksan: सर्दियों में मूंगफली को स्वाद लेकर खूब खाया जाता है. प्रोटीन से भरपूर होने के चलते इसे गरीबों का बादाम भी कहते हैं. मूंगफली (Peanuts) में प्रोटीन के साथ ही हेल्दी फैट्स, विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. अब सर्दियों में एक बार गर्म-गर्म मूंगफली हाथ में आ जाए तो मन ही नहीं करता कि खुद को खाने से रोकें. लेकिन, मूंगफली जरूरत से ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही ऐसे कुछ कंडीशंस हैं जिनसे दोचार हो रहे लोगों को मूंगफली का सेवन ना करने के लिए कहा जाता है. यहां जानिए किसे मूंगफली नहीं खानी चाहिए और मूंगफली के क्या-क्या नुकसान (Peanuts Side Effects) होते हैं.

विज्ञापन

मूंगफली खाने के नुकसान | Side Effects Of Eating Peanuts

हाई यूरिक एसिड या गठिया

विज्ञापन

जिन लोगों का यूरिक एसिड (Uric Acid) बढ़ा गुआ है या गठिया की दिक्कत है उन्हें मूंगफली के सेवन से बचना चाहिए. मूंगफली में मौजूद हाई फैट यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है और गठिया की दिक्कत को गंभीर बना सकता है.

विज्ञापन

अल्सर या गैस की दिक्कत

पेट से जुड़ी किसी भी तरह की गंभीर दिक्कत में या लंबे समय से चली आ रही दिक्कत में मूंगफली के सेवन से परहेज करना जरूरी है. जिन लोगों को डायरिया की परेशानी अक्सर हो जाती है या फिर अपच की दिक्कत या खाना ना पचने से गैस (Gas) होने लगती है उन्हें खासतौर से मूंगफली के लगातार सेवन से बचना चाहिए.

विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तब

मूंगफली का सेवन तब नहीं करना चाहिए जब आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं. 100 ग्राम मूंगफली में 581 कैलोरी होती है. ऐसे में इसे खाने पर शरीर को कैलोरी और हीट मिलती है जो वजन बढ़ाने का काम कर सकती है. इसीलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो मूंगफली से दूरी बनाना जरूरी है.

विज्ञापन

मूंगफली से एलर्जी या स्किन पर रैशेज

जिन लोगों को मूंगफली की एलर्जी या स्किन पर किसी तरह की एलर्जी, रैशेज या फिर खुजली है उन्हें मूंगफली के सेवन से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा, होंठों पर, जीभ पर या गले में एलर्जी, खुजली या जलन हो तो मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

किडनी से जुड़ी दिक्कतों में

किडनी से जुड़ी दिक्कतों (Kidney Problems) में मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए. मूंगफली का सेवन किडनी और लिवर की दिक्कतों को बढ़ा सकता है. खासतौर से क्रोनिक किडनी डिजीज में मूंगफली के सेवन से परहेज करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

क्या रोजाना मूंगफली का सेवन करना सुरक्षित है?

मूंगफली रोजाना खाई जा सकती है अगर आप सीमित मात्रा में मूंगफली खाएं. लेकिन, आमतौर पर रोजाना मूंगफली खाने के बजाय इसे मोडरेशन में खाने की सलाह दी जाती है यानी 1-2 दिन छोड़कर मूंगफली का सेवन करने पर नुकसान नहीं होता है.

विज्ञापन

1 दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए?

दिनभर में एक वयस्क व्यक्ति को 50 ग्राम मूंगफली खाने की सलाह दी जाती है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोज 30 ग्राम तक मूंगफली खा सकते हैं. मूंगफली को हल्का भूनकर खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा कहा जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ