Mumps Virus: राजस्थान में मम्प्स वायरस के अचानक ही बढ़ते मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। जयपुर में मम्प्स से संक्रमित 6 लोगों ने अब तक अपनी सुनने की कैपेसिटी खो दी है। कहने का मतलब है संक्रमित पूरी तरह से बहरे हो चुके हैं। कुछ मामलों में लोगों को कम सुनने लगा है। मंप्स से होने वाला संक्रमण आमतौर पर बच्चों में देखने को मिल रहा था, लेकिन अब इसकी चपेट में बड़े भी आ रहे हैं।
मम्प्स क्या है?
मम्प्स (Mumps) एक वायरल बीमारी है, जो चेहरे के दोनों साइड की ग्लैंड पर असर करती है। ये ग्लैंड लार बनाने का काम करती हैं और इन्हें पैरोटिड ग्रंथि (Parotid Glands) बोला जाता है। हालांकि, मम्प्स शरीर के किसी भी भाग पर असर कर सकती है, लेकिन ज्यादातर ग्रंथियां इससे ज्यादा प्रभावित होती है।
केरल में मम्प्स का कहर
पिछले कुछ महीनों में केरल में मम्प्स का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में 10 मार्च तक 11,467 मामले सामने आए हैं और फिलहाल मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
मम्प्स के लक्षण
- चेहरे के एक या दोनों तरफ सूजन
- सूजन के आसपास, चेहरे, जबड़े और कानों के पास दर्द
- कान दर्द होना
- शरीर में दर्द होना
- सिर दर्द होना
- हल्का बुखार आना
- भूख कम लगना
- कमजोरी आना
आमतौर पर ये लक्षण वायरस के टच में आने के 2 हफ्तों के अंदर ही नजर आते हैं। इसके बाद तेज बुखार और ग्रंथियों में सूजन आती है।
कैसे फैलता है मम्प्स?
मम्प्स (Mumps) का वायरस ऊपरी सांस की नली(Upper Respiratory Tract) में रहता है और सीधे संक्रमित की लार या हवा में मौजूद बूंदों के जरिए एक से दूसरे में फैलता है। इसके अलावा से सुनने की कैपेसिटी को कम रहा है।
मम्प्स से बचाव कैसे करें?
टीकाकरण कराएं
मएमआर (MMR Vaccine) या एमएमआरवी (MMRV Vaccine) वैक्सीन लगाई जाती है।
उपचार
फिलहाल मम्प्स (Mumps) का कोई उपचार नहीं है। इलाज केवल दर्द के साथ-साथ अन्य लक्षणों को कम करने में हेल्प करता है। स्पीड रिकवरी के लिए भरपूर आराम करना जरूरी है। इसके साथ ही खूब सारा लिक्विड पिएं, ताकि बॉडी में पानी की कमी न हो। सूजन को कम करने के लिए आइस पैक का यूज करें और ऐसे खान-पान से बचें, जो सलाइवा ग्लैंड्स में ज्यादा दर्द करता है।
ये भी पढ़ें- केक खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
9 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
15 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
17 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
18 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
19 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines