Mumps Symptoms: केरल राज्य में मम्प्स (Mumps) के मामलों ने अचानक बढ़ने पर स्थिति चिंताजनक बना दी है। 1 दिन में लगभग 190 से ज्यादा मामले देख जा रहे हैं और 1 महीने में 2505 मामले सामने आए हैं। असल में यह बीमारी एक वायरल संक्रमण है, जो काफी तेजी से बढ़ रही है और इसके अधिकतर मामले मलप्पुरम (Malappuram) जिले और उत्तरी केरल के बाकी हिस्सों से सामने आए हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मम्प्स का नाम सुनकर कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि ये है क्या बीमारी, जिसमें शरीर के कुछ अंग प्रभावित हो रहे हैं। तो चलिए इसके बारे में जान लेते हैं..
क्या है मम्प्स की बीमारी?
मम्प्स कण्ठ (Mumps George) के भाग का एक इंफेक्शन है, जो पैरामाइक्सोवायरस (Paramyxoviridae) नामक एयरबॉर्न वायरस की वजह से होता है, जो मुख्य रूप से सलाइवा ग्लैंड पर असर करता है और इससे गले में सूजन और दर्द होता है। ये संक्रमित मरीज से दूसरे में फैल सकता है।
मम्प्स के लक्षण
इस बीमारी में लक्षण दो से चार हफ्ते के अंदर दिखते हैं, जो आपको हल्के बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान के साथ महसूस हो सकते हैं। इसका प्रमुख संकेत हमारे गले की ग्रंथियों से जुड़ा होता है और बढ़ता है। हालांकि, यह छोटे बच्चों में आमतौर पर देखा जाता है, लेकिन बड़ों में भी यह संक्रमण हो सकता है। इसके कई सारे लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-
- लार ग्रंथियों(Salivary Glands) की सूजन जो चेहरे, जबड़े और कान के पास दिख जाती है।
- हल्के से लेकर तेज बुखार का होना
- सिर में दर्द होना
- कान में दर्द होना
- मसल्स में दर्द और थकान
- भूख की कमी
मम्स होने पर क्या करें
- मम्स के लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाएं।
- ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करें।
- नमक और गर्म पानी से गरारे करें।
- बहुत आराम से खाएं।
- खट्टी चीजों के सेवन से बचें।
मम्प्स का इलाज
इस बीमारी में कोई खास उपचार नहीं है और ज्यादातर मामले कुछ ही हफ्तों में सही हो जाते हैं, लेकिन, सतर्क के साथ-साथ बचाव करना सबसे जरूरी है। इसके लिए एमएमआर (Measles-Mumps-Rubella (MMR)) वैक्सीन जरूर लगवाएं। खासकर अपने छोटे बच्चों को ये वैक्सीन लगवाना चाहिए। इसके अलावा टीनएजर्स और एडल्ट को बीमारी से लगातार इम्यूनाइज्ड रहने के लिए बूस्टर शॉट्स ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kidney Stone: क्यों बनती है गुर्दे की पथरी? किन चीजों से करें परहेज ताकि बीमारी से रहें दूर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
8 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
10 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
10 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
12 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
13 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
14 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
16 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
17 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
18 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines