Mpox Virus Symptoms: दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध। यह शख्स हाल ही मे विदेश यात्रा करके लौटा है जिसमें एमपॉक्स के कुछ लक्षण दिखे थे। संदिग्ध को बुखार, सिरदर्द के साथ-साथ एमपॉक्स के कुछ लक्षण भी महसूस हो रहे थे। फिलहाल, मरीज एम्स के एबी-7 वार्ड में भर्ती है जो कि खासतौर पर मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जानिए जांच में क्या निकला
संदिग्ध शख्स हाल ही में विदेश से सफर करके भारत लौटा था, मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर उसे भर्ती किया गया था। एम्स द्वारा की गई जांच में मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है लेकिन फिर भी फिलहाल के लिए उसे अस्पताल में रखा गया है। इससे एकबात साफ है कि इस वक्त भारत के अंदर एमपॉक्स का कोई एक्टिव केस नहीं है।
ये भी पढ़ें- Mpox Virus को लेकर कितना तैयार है भारत? पाकिस्तान में केस कन्फर्म होने से मचा हड़कंप
ऐसे होते हैं एमपॉक्स के लक्षण
एम्स द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, थकावट और विशिष्ट त्वचा के घाव या मवाद वाले दाने (मैकुलोपापुलर दाने) जैसे संकेत शामिल हैं। यदि इनमें से किसी लक्षण की पुष्टि होती है तो मरीज को स्पेशल वार्ड में भर्ती किया जाएगा। हालांकि इस बीमारी से जीवन का कोई खतरा नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में स्थितियां गंभीर परिणाम भी दे सकती है
Monkeypox alert
कैसे करें बचाव
मंकीपॉक्स से बचाव के लिए सबसे जरूरी है साफ-सफाई, तो सबसे पहले इसका खास ख्याल रखें। यदि कोई संक्रमित आपके आसपास है तो उस व्यक्ति से दूरी बनाए। बाहर से घर आने के बाद सबसे पहले साबुन और पानी से अपने हाथों और पैरों को धोएं। बीमार जानवरों से दूर रहें, इसके अलावा मंकीपॉक्स से संक्रमित इलाकों से भी दूरी बनाए, अगर किसी काम के लिए वहां जाना भी पड़ जाए तो पीपीई किट पहनकर जाएं। अगर कहीं चोट लगी हो तो उसको ढक कर रखें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बाकी लोगों से दूरी बना लें।
कैसे दें एमपॉक्स की सूचना?
गाइडलाइन के मुताबिक एमपॉक्स के लक्षणों की पहचान होने पर इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) के अधिकारियों को सूचना देनी होगी। इनसे संपर्क करने के लिए आप इस नंबर पर 8745011784 कॉल कर सकते हैं। सूचना के साथ आपको मरीज के विवरण,हिस्ट्री, क्लिनिकल फाइंडिंग्स और संपर्क का विवरण भी देना होगा।
ये भी पढ़ें- Monkey Pox Alert: AIIMS की गाइडलाइंस जारी, मरीज में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत करें आइसोलेट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
9 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
12 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
12 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
13 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
15 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
18 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines