Mpox Virus, Symptoms and Prevention: कुछ समय पहले ही पूरा विश्व कोरोना जैसे भयानक वायरस से जूझ रहा था, लोग इससे उभर ही रहे थे कि नए वायरस ने दस्तक दे डाली। इस वायरस का नाम है एमपॉक्स, इस बीमारी को लेकर WHO ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। इस वायरस ने फिर से आम लोगों के जीवन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इस बीमारी को लेकर इमरजेंसी जारी की गई है। यह बीमारी पहले अफ्रीका तक सीमित थी लेकिन अब इसके मामले विश्वभर में मिल रहे हैं। पाकिस्तान में एमपॉक्स का एक मामला सामने आया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार कई देश इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, ऐसे में इस बीमारी के बारे में सब कुछ जानना जरूरी है।
क्या है एमपॉक्स?
एमपॉक्स को पहले मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता था, यह एक प्रकार का वायरस है जो ऑर्थोपॉक्स वायरस जीन्स का एक प्रकार माना जाता है। यह स्मॉल पॉक्स यानी चेचक जैसी बीमारी होती है, मंकीपॉक्स का पहला मामला साल 1958 में बंदरों में पाया गया था। यह वायरस कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कोरोना के बाद दुनिया में फैल रही एक और महामारी! WHO ने घोषित की ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी
कैसे फैलती है यह बीमारी?
यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के संबंध में आने से फैलती है, एमपॉक्स एक से दूसरे इंसान में आसानी से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के इंफेक्टेड एरिया जैसे स्किन, मुंह, जननांगों से संपर्क से यह फैलता है। हालांकि, यह बीमारी ज्यादातर संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से होती है। पीड़ित जानवर के काटने, खरोचने या खाने से भी ये हो सकता है। इंसानों में यह संक्रमित कपड़ों के कॉन्टेक्ट में आने से या अन्य दूषित चीजों को छूने से फैल सकता है।
MPox
एमपॉक्स के लक्षण क्या है
इस बीमारी में लक्षण 1 से 21 दिनों के अंदर कभी भी नजर आ सकते हैं, शुरुआत में इसके लक्षण रैशेज, सिरदर्द, गले मे दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन के साथ छोटे-छोटे दाने निकलना होते हैं। एमपॉक्स एक घातक और जानलेवा बीमारी है, कई बार रिकवरी करते समय लिम्फ नोड्स सूज जाती है जिसके चलते इंसान की मौत भी हो सकती है।
जानिए इसका इलाज
इस बीमारी में बुखार और दर्द की समस्या होती है, मेडिकल में इसका कोई सटीक इलाज नहीं है। डॉक्टर आपको डाइट प्लान के साथ दर्द की दवाएं दे सकते हैं। अगर किसी ने इसका वैक्सीन लिया हुआ है तो खतरा कम होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है वो लोग भी जल्दी ठीक हो जाते हैं।
ऐसे करें बचाव
सबसे पहले तो पीड़ित व्यक्तियों के संबंध में आने से बचें, यदि कोई परिवार में ही एमपॉक्स से जूझ रहा है तो उससे क्वारंटाइन कर दें। परिवार के अन्य लोग उनके संबंध में ना आए, खासतौर पर बच्चे, बूढ़े व गर्भवती महिलाएं। मरीज को मास्क पहनने के लिए कहे और दवाओं के साथ पर्याप्त आराम दें।
ये भी पढ़ें- Silent Brain Strokes: जब दिमाग देता है बिना संकेत खतरे की घंटी
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
8 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
10 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
13 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines