Mpox Alert: दुनियाभर में एमपॉक्स का कहर जारी है। कई देशों में पैर पसारने के बाद अब भारत में भी इसने दस्तक दे दी है। केंद्र सरकार ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में एक संदिग्ध की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लेकर खास एडवाइजरी जारी करते हुए कुछ सावधानियां बरतने को कहा है।
आइसोलेट हुआ संदिग्ध
केंद्र सरकार के मुताबिक संदिग्ध युवा है और फिलहाल एक निजी अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। अभी उसके हालात स्थिर हैं और उसके नमूनों की जांच भी जारी है।
Monkeypox cases in India
सरकार उठा रही है कदम
केंद्र सरकार ने देश को आश्वासन देते हुए कहा कि देश इन एक-दो मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत का हर राज्य, हर एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों पर निगरानी रखे हुए है। अगर किसी में थोड़े भी लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत उसे आम लोगों से अलग आइसोलेट किया जाएगा। हालांकि, इस बात का कोई सबूत अब तक नहीं मिला है कि संदिग्ध कहां से आया है और किस राज्य से है।
पहले से तैयार है भारत
जब से पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान में एमपॉक्स के मामले सामने आए हैं, तब से ही भारत ने भी जरूरी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, देश पहले से तैयार था, मगर अब और पैनी नजर रखे हुए है। एमपॉक्स को लेकर सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Mpox Symptoms: क्या फैलने से रोका जा सकता था एमपॉक्स? हेल्थ एक्सपर्ट्स ने गिनाईं चुनौतियां
राज्यों को दी एडवाइजरी
केंद्र सरकार ने राज्यों को भी सचेत रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी राज्यों के डॉक्टरों, अस्पतालों और क्लीनिक से ध्यान देने के लिए कहा है कि कोई मरीज स्किन की समस्या लेकर पहुंचे तो उसके लक्षणों पर विशेष रूप से ध्यान दें कहीं वो एमपॉक्स का मरीज न हो। खासकर कोई यौन संक्रमण का मरीज आए तो वो एमपॉक्स का संदिग्ध हो सकता है।
राज्य के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने राज्य के लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता बनाए रखें, फैलने के तरीके समझाएं और लक्षण दिखने पर संपर्क कर सकें।
Mpox के शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं
- बुखार
- शरीर परप दाने निकलना
- लिम्फ नोड्स में सूजन
- सिरदर्द
- पीठ और मांसपेशियों में दर्द
- थकावट महसूस करना
ये भी पढ़ें- इन 5 सुपरहेल्दी ड्रिंक्स से रिप्लेस करें प्लेन दूध, कैल्शियम-विटामिन की कमी से मिलेगा छुटकारा!
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
8 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
10 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
13 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines