हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंह का कैंसर होने के ये 2 कारण बिल्कुल नए, एक्सपर्ट से जानिए क्या है सही बचाव के उपाय

Mouth Cancer Symptoms: आजकल मुंह के कैंसर के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके कुछ कारण जिनके बारे में लोग जानते हैं, वह तंबाकू और गुटखा खाना है। मगर हेल्थ एक्सपर्ट ने माउथ कैंसर के 2 नए कारणों के बारे में बताया है, जो सभी को जरूर जानने चाहिए। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

Mouth Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर आज के समय में तेजी से फैलने वाले कैंसर में से एक बन चुका है। यह आमतौर पर तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान करने से होता है मगर हाल ही में विशेषज्ञों ने इसके दो नए कारणों की पहचान की है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। इन नए कारणों के चलते ओरल कैंसर का रिस्क और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में जरूरी है कि हम न सिर्फ इन कारणों के बारे में जानें बल्कि सही समय पर बचाव के उपायों पर भी चर्चा करें। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय और इससे बचाव के लिए क्या कर सकते हैं।

क्या है मुंह का कैंसर?

मेयो क्लीनिक की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंह का कैंसर तब बनता है जब मुंह और होठों पर अनियंत्रित तरीके से सैल्स बनने लगती है। ये सेल पहले पतली या चपटी होती है। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़कर होठों से और मुंह से सिर और गर्दन के कैंसर में भी बदल जाती है। इसे कंट्रोल करने के लिए सिर्फ सही समय पर इलाज करना है ताकि अन्य अंगों को नुकसान न हो सके।

ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

विज्ञापन

मुंह के कैंसर के 2 सबसे नए कारण

आयुर्वेद सलाहकार आचार्य मनीष बताते हैं कि मुंह के कैंसर से पीड़ित लोगों में कारण एक समय में सिर्फ तंबाकू, गुटखा या फिर धूम्रपान होता था। मगर अब ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें दांतों से संबंधित बीमारियां होती है और वे उसका इलाज सही से नहीं लेते हैं।

डेंटल ऑपरेशन करवाना- अगर कहते हैं कि किसी ने अपनी अकल दाढ़ निकलवाई है या दांतों से संबंधित कोई भी सर्जरी करवाई है। दरअसल, कैंसर ऑपरेशन से नहीं बल्कि उसके बाद बनने वाले घावों और जख्मों को सही से भरने न देने की वजह से हो रहा है। अगर कोई भी समय पर नहीं भरता है, तो निश्चित ही उसमें कैंसर पनप जाएगा।

विज्ञापन

मुंह के छाले- कभी-कभी मुंह के छाले की वजह शरीर की गर्मी या पानी की कमी हो सकता है। मगर रोजमर्रा की जिंदगी में हर दूसरे दिन मुंह में छाले होना सही संकेत नहीं होता है। अगर ये छाले उभरने मे समय ले रहे हैं तो ये और भी गंभीर है। ये भी कैंसर का संकेत होता है, जिसे हम इग्नोर नहीं करना चाहिए।

मुंह के कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं?

  • मुंह या जीभ पर अल्सर होना और जल्दी ठीक न होना।
  • मुंह में सफेद या लाल धब्बे होना।
  • मुंह के किसी एक हिस्से में घाव बनना।
  • मुंह से हर समय तेज बदबू आना।
  • कान में दर्द होना या गले में खराश रहना।

कैंसर से बचने का नुस्खा

आचार्य मनीष कहते हैं कि अगर किसी को दांतों की समस्या है, तो उन्हें रोजाना इलायची जरूर खानी चाहिए। प्रतिदिन 2 से 3 इलायची को चबा-चबा कर खाना फायदेमंद होगा। सुबह उठकर इलायची के पानी से कुल्ला करें और इलायची को चबा कर खा लें। इसके बाद शाम को भी इस तरह से दोबारा पूरा प्रोसेस दोहराएं। वे कहते हैं इलायची दांतों में सड़न, बदबू और कैविटी जैसी सभी समस्याओं को दूर रखता है। इलायची खाने से लंग्स और गले खराश की समस्या भी नहीं होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नाखून नहीं सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत का रिपोर्ट कार्ड भी है, इन 5 बीमारियों का देते हैं संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola