---विज्ञापन---

महिलाओं में ‘बांझपन’ के संकेत देती हैं 5 बीमारियां, इलाज संभव हिम्मत न हारें

Female Infertility Causes These Disease: कुछ महिलाएं आसानी से प्रेग्नेंट नहीं हो पाती है। उन्हें ट्रीटमेंट और मेडिसिन की हेल्प लेनी पड़ती है। महिलाओं में मां न पाने ऐसे कौन-कौन से कारण हैं, आइए जान लेते हैं..

Female Infertility Causes These Disease: हर महिला के लिए मां बनना लाइफ का सबसे अच्छा एहसास होता है। इसे लेकर वह कितने सपने बुन लेती है, लेकिन कई बार कुछ महिलाएं इस खुशी को महसूस नहीं कर पाती है। कई महिलाओं में फीमेल इनफर्टिलिटी (बांझपन) उनके ये सारे सपने चूर-चूर कर देता है। मौजूदा समय में कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो कंसीव करने के बाद भी मां नहीं बन पाती हैं।

फिर चाहे उसके पीछे के कारण कुछ भी हो, लेकिन उन्हें मिसकैरेज का शिकार होना पड़ता है। कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जो कंसीव करने में असफल रहती हैं। हालांकि, डॉक्टर्स मां न बन पाने के पीछे खराब डाइट और अन हेल्दी लाइफस्टाइल को एक बड़ा फैक्टर मानते हैं। अक्सर कई फिजिकल प्रॉब्लम ऐसी भी हैं, जिनके कारण महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। आइए जानें कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में, जिनके कारण आप मां नहीं बन पाती हैं।

---विज्ञापन---

मां न बन पानी की ये हैं कुछ समस्याएं 

फेलोपियन ट्यूब में परेशानी

बहुत सी महिलाएं इस बारे में बिल्कुल नहीं जानती होंगी कि पेल्विक हिस्से में इंफेक्शन, अतीत में हुआ सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज और एंडोमेट्रिओसिस पर निशान के कारण फैलोपियन ट्यूब में परेशानी आती है और स्पर्म अंडे तक नहीं पहुंचता है। इस कारण भी महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। इसके लिए समय पर अपनी महिला डॉक्टर से सलाह करें।

यूट्रस में परेशानी

यूटेराइन फाइब्रॉयड जैसी दिक्कत कि वजह यूट्रस की वॉल में कुछ परेशानी आनी शुरू हो जाती है, जिसके कारण अंडे फर्टिलाइज नहीं होते हैं। इस कारण से यूट्रस का शेप भी बिगड़ जाता है, जो कि गर्भधारण की संभावना को भी कम कर देता है। इसलिए ये भी कंसीव होने के बाद मिसकैरेज की एक संभावना बन सकता है।

---विज्ञापन---

वैरिकोसिल

ये कंडीशन पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करती है। इसमें अंडकोष की नस ब्लॉक हो जाती है और इसका टेंपरेचर बढ़ जाता है। इसका टेंपरेचर बढ़ने के कारण स्पर्म को अपनी गुणवत्ता बनाए रखने में ती है। इसकी वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट भी कम होने लगता है।

ओव्यूलेशन का सामान्य न होना

पोलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, तनाव या फिर शरीर का कम वजन भी महिलाओं में ओव्युलेशन की स्थिति का कारण बनता है। इस कारण से महिलाएं रेगुलर रूप से ओव्यूलेट नहीं कर पाती हैं और मां बनने में समस्या आती है।

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल फैक्टर 

  • नींद न आना
  • तनाव लेना
  • ज्यादा उम्र में प्रेगनेंसी
  • ज्यादा वजन होना
  • कम वजन होना
  • देर से सोना
  • शराब का सेवन

ये भी पढ़ें-  चेहरे और आंखों पर 5 संकेत हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 12, 2024 11:12 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola