MPox RT-PCR Kit Launch: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एमपॉक्स को लेकर दूसरी बार हेल्थ इमरजेंसी घोषित की। मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन क्लैड-1 को ज्यादा खतरनाक माना गया है। इस स्ट्रेन से संक्रमण ज्यादा फैल सकता है और डेथ रेट भी ज्यादा हो सकता है। इस संक्रमण से बचने के लिए भारत ने एक स्वदेशी किट का निर्माण किया है जिसका परीक्षण सफल रहा है। इस आरटी-पीसीआर किट को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने भी अप्रूव कर दिया है।
ये भी पढ़ें- क्या कम बोलने वालों को मच्छर ज्यादा काटते हैं? वो लोग जो हैं मच्छरों के प्यारे
CDSCO ने किया मंजूर
सीमेंस हेल्थनियर्स द्वारा निर्मित इस मंकीपॉक्स डिटेक्शन किट को मेक इन इंडिया पहल की बड़ी उपलब्धि माना गया है। मंकीपॉक्स हेल्थ इमरजेंसी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में यह काफी सहायक रहेगा। सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने घोषणा कर बताया कि IMDX मंकीपॉक्स डिटेक्शन RT-PCR किट का निर्माण वडोदरा में उनकी एक इकाई में किया जाएगा। यह किट दो प्रकार के वायरस स्ट्रेन के बारे में पता लगाने में सफल है, जो कि मंकीपॉक्स क्लैड-1 और क्लैड-2 हैं। फ्रैक्टी हर साल 10 लाख किटों का निर्माण करने में पूरी तरह सक्षम है।
India develops own monkey detection Kit
सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड बनाएगी किट
सीमेंस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. सुब्रमणयम ने कहा कि एमपॉक्स एक घातक संक्रमण है, भारत को इससे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होना पड़ेगा और इसका सटीक इलाज भी ढूंढना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस किट के निर्माण के साथ हमने संक्रमण से लड़ने की ओर एक कदम बढ़ा लिया है।
और क्या कहा
सीमेंस हेल्थकेयर ने आगे बताया कि यह किट टेस्ट करने में सिर्फ 40 मिनट का समय लेगी। इस किट के जरिए रिजल्ट 40 मिनट के अंदर-अंदर सामने आ जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि यह किट पुराने मेथड से तेज भी है और साथ में उससे ज्यादा प्रामाणिक भी है। इससे संक्रमण की पहचान जल्दी होगी और इलाज भी जल्दी शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Cryptic Pregnancy: सावधान! प्रेग्नेंट होने के बाद भी बेबी बंप का दिखाई न देना है खतरे का संकेत, जानें कैसे
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines