News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Monkeypox Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (19 अगस्त, 2024) को कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए एक चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों में जो मंकीपॉक्स वायरस फैला है, ये खतरनाक है और इसकी मृत्यु दर 0.1% के विपरीत 3% है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और सीमाओं, विशेषकर बांग्लादेश और पाकिस्तान से सटे सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। जानिए क्या हैं इसके लक्षण और कैसे बचाव कर सकते हैं।
मंकीपॉक्स एक वायरस है जो चेचक की बीमारी के सामान है, लेकिन आम तौर पर कम गंभीर होता है। यह जानवरों से मनुष्यों में फैलता है, अक्सर सीधे संपर्क के माध्यम से, और लोगों के बीच भी फैल सकता है। इसके लिए सतर्कता जरूरी है।
यह वायरस खून, शारीरिक तरल पदार्थ, या संक्रमित जानवरों की स्किन या म्यूकोसल घावों के सीधे संपर्क से जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है। मंकीपॉक्स के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और दाने जैसे दाने शामिल हैं। हालांकि यह आमतौर पर जीवन के लिए खतरा नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर हो सकता है। इसके अलावा, दाने अक्सर बड़े हो जाते हैं, जो चेहरे से शुरू होकर शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल जाते हैं। दाने के पपड़ी बनने और सही होकर गिरने से पहले वो कई चरणों से गुजरते हैं।
ये भी पढ़ें… डरा रहा Monkeypox का घातक स्ट्रेन Clade-1, अब यह सबसे कारगर दवा भी बेअसर
मंकीपॉक्स से बचाव के लिए सफाई का खास ख्याल रखे, इसके अंतर्गत संक्रमित व्यक्तियों से दूर रहें। कहीं से भी आएं सबसे पहले साबुन और पानी से हाथ धुलें। बीमार जानवरों से दूर रहें, इसके अलावा जहां पर मंकीपॉक्स फैला है वहां पर पीपीई का इस्तेमाल करें। कहीं चोट लगी हो तो उसको कवर कर के रखें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा हमारे आकलन के अनुसार अफ्रीका से भारत में इसके फैलने की संभावना हल्की है। हम कोई अलर्ट जारी नहीं कर रहे हैं क्योंकि अभी तक चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि, अस्पतालों और डॉक्टरों को सतर्क कर दिया गया है कि लक्षणों के साथ आने वाले किसी भी मरीज को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि अभी तक भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।