एंकल इंजरी से शमी IPL से बाहर, Expert से जानें टखने की चोट की रिकवरी में कितना लगता है समय

Mohammed Shami Ankle Injury: आईपीएल 2024 से पहले ही टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के चलते आने वाले सीजन में अपना कमाल नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें टखने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। आखिर क्या है टखने की चोट यानी एंकल इंजरी और इसका कारण क्या है, कैसे इसमें देखभाल करनी पड़ती है, जानिए।

Ankle Injury

Ankle Injury

विज्ञापन

क्या हो सकती है टखने में दर्द की वजह

टखने में दर्द होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- पैर में मोच का आना या एंकल के अंदर चोट लगना आदि। इन सब वजह से टखने में काफी दर्द हो सकता है। टखने की चोट का इलाज और देखभाल करने से इस समस्या से बाहर आया जा सकता है। अगर किसी खिलाड़ी को टखने यानी एंकल में चोट लग जाती है, तो उसके लिए काफी गंभीर हो सकता है। इसमें दर्द के साथ-साथ टखने में सूजन और खिंचाव महसूस होता है। आइए टखने की चोट की रिकवरी में कितना समय लग सकता है, जानते हैं।

विज्ञापन

टखने की चोट किस तरह की होती है?

टखना वह स्थान है जहां तीन हड्डियां मिलती हैं। आपके निचले पैर की टिबिया और फिबुला आपके पैर के टेलस के साथ होती है। ये हड्डियां टखने के जोड़ पर लिगामेंट्स के द्वारा एक साथ जुड़ी रहती हैं, जो कनेक्टिव टिश्यू के मजबूत बैंड होते हैं, जो एंकल की सामान्य गति देते हुए हड्डियों को एक जगह पर रहते हैं। टेंडन टखने और पैर को हिलाने का काम करने के लिए मसल्स को हड्डियों से जोड़ते हैं और जोड़ों को स्थिर रखने में मदद करते हैं।

एंकल में चोट का कारण

एंकल की चोट तब होती है जब एंकल का जोड़ अपनी सामान्य स्थिति से बहुत दूर तक मुड़ता है। ज्यादातर एंकल की चोट या तो खेल एक्टिविटी के दौरान होती हैं, जो पैर और टखने को अननेचुरल कंडीशन में ले जाती हैं। ऊंची एड़ी के जूते या सैंडल में चलना भी एक फैक्टर है, जो एंकल की चोटों का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

एक खिलाड़ी कितना समय रिकवरी में लेता है? 

अगर कोई खिलाड़ी है तो उसे लगभग पूरी तरह रिकवर होने में ही काफी समय लग सकता है। हालांकि, स्पोर्ट्स पर्सन को ऐसा लगे कि वो पूरी तरह से सही हो चुका है तो वो गलत भी हो सकते हैं। पूरी तरह से एंकल को रेस्ट देना जरूरी है। साथ ही फिजियोथेरेपी करवाना भी जरूरी है। लंबे समय तक पैर का एक जगह स्थिर रहना और फिर से उसे एक्टिविटी के लिए तैयार करना  जरूरी होता है। डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही कोई खिलाड़ी फिर से खेल में वापसी कर सकता है।

सर्जरी की जरूरत कब होती है?

एंकल के जोड़ में गड़बड़ी होने पर और कुछ मामलों में लिगामेंट फटने पर सर्जरी की जरूरत होती है। इसमें आराम कम से कम 6 सप्ताह तक करना चाहिए। सामान्य खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए कम से कम छह महीने लगते हैं। कई मामलों में जोड़ का आकार बिगड़ जाता है, जिसे सर्जरी से ठीक करना पड़ता है। लिगामेंट की चोटों में बाहरी तरफ का लिगामेंट सबसे ज्यादा डैमेज होता है और सर्जरी के 3 महीने बाद जॉगिंग की अनुमति है और सामान्य खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने में छह महीने का समय लगता है।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ