हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खाते समय करते हैं मोबाइल फोन का यूज, तो दे रहे हैं इन बीमारियों को न्योता!

विज्ञापन
Overeating

Mobile Phone use while Eating Food: आज के समय में ज्यादातर लोग खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करते रहते हैं और खाते रहते हैं। ऐसा करके आप खुद को मल्टी-टास्कर न समझें क्योंकि आपकी यह आदत कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। अब बड़ों की देखा-देखी बच्चे भी ऐसा ही करने लगे हैं। आज के समय में बच्चे भी खाना खाते समय टीवी या फोन चलाने की जिद करते हैं तो हारकर माता-पिता को उनकी बात माननी पड़ती है। खाना खाते समय मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इससे आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

खाना खाते वक्त मोबाइल चलाने से होने वाली बीमारियां

मोटापा- जब भी हम सभी खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो लगभग सारा ध्यान उसी पर रहता है। जिसके कारण हम अपनी भूख से अधिक खाना खा लेते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि ओवरइटिंग से मोटापा बढ़ता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ता है और इसकी वजह से कई बीमारियां शुरू हो जाती हैं।

डायबिटीज- खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इस आदत के कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और खाना ठीक से प्रोसेस नहीं हो पाता। जिसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ने लगता है। जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। यह बहुत खतरनाक बीमारी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Good Sleep Drinks: रात में चैन की नींद सोने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

पाचन तंत्र की समस्या- टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। भोजन को ठीक से न चबाने के कारण भोजन ठीक से पच नहीं पाता है। जिसकी वजह से पेट दर्द, अपच, कब्ज और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

नींद खराब- अगर आप रात में खाना खाते समय टीवी या मोबाइल फोन देखते हैं तो इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। स्क्रीन पर देखते-देखते कई बार इंसान लिमिट से ज्यादा खाना खा लेता है, जिससे पेट में खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समस्या रात भर बनी रहती है और नींद में बार-बार खलल पड़ता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola