Milk For Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग रहे और इसके लिए ना जाने कितने तरह के उपाय अपनाते हैं। मगर फिर भी फायदा नहीं मिलता और स्किन और भी ज्यादा डल और बेरूखी हो जाती है।
महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है, इससे एलर्जी या साइड इफेक्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इसलिए ज्यादातर लोग स्किन के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में मौजूद कच्चा दूध आपकी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद हैं। इससे आपके चेहरे का निखार भी बना रहेगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा।
और पढ़िए – Skin care TIPS: गर्मियों में कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन? एक्सपर्ट ने बताए असरदार टिप्स, जानें
फेस पर कच्चा दूध लगाने से मिलेंगे ये लाभ
1. स्किन को एक्सफोलिएट करता है
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स हो जाते हैं, जिसके कारण वो बहुत परेशान रहते हैं। कच्चे दूध में एक एक्सफोलिएटिंग एजेंट होता है, (इसे बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड भी कहते हैं) जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स और स्किन पर जमा व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स को हटाने में भी मदद करता है।
2. त्वचा मॉइस्चराइज करने में मदद करता है
कुछ लोगों की स्किन बहुत ही बेजान, फटी सूखी और मुरझाई हुई होती है। इसके लिए कच्चा दूध एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें बायोटिन सहित कई मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो इन सारी परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। वहीं, ये स्किन को अंदर से भी मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
और पढ़िए – Skin Care Tips: गर्मियों में ऐसे करें त्वचा की देखभाल, इन 6 तरीकों से चमक उठेगा चेहरा
3. स्किन टोनर की भूमिका भी निभाता है
अगर आप अपने फेस पर कच्चे दूध को शहद, हल्दी और दही के साथ मिलाक लगाएंगे, तो ये एक स्किन टोनर के रुप में काम करेगा। साथ ही इससे आपकी स्किन साफ होगी और चेहरे पर चमक आएगी।
4. पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है
बहुत से लोगों के फेस पर पिंपल्स होते रहते हैं, जिससे वो अक्सर परेशान रहते हैं। इसके लिए दूध एक बेहतर ऑप्शन है। साथ ही ये बैक्टीरिया को भी साफ करने में मदद करता है। इसको नियमित लगाने से पिंपल्स से निजात मिलती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
8 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
10 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
13 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
13 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
19 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines