Milk Facts: हम शायद बचपन से ही एक बात सुनते आ रहे हैं कि रोज दूध पीना चाहिए क्योंकि दूध पीने से शरीर को फायदा होगा। दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है और पर्याप्त पोषण मिलता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। मगर अब दूध को लेकर लोगों के बीच एक बहस काफी बढ़ गई है कि इसे पीना चाहिए या नहीं या फिर हमें कैसा दूध पीना चाहिए और कैसा नहीं? दरअसल, दूध लाभदायक ड्रिंक है लेकिन उतना नहीं जितना कि हम उसे समझते हैं। इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं जैसे गैस, एसिडिटी और लैकटोज इंटॉलरेंस। दो प्रकार के दूध बाजार में अवेलेबल होते हैं- कच्चा और पाश्चराइज्ड मिल्क। इन दोनों को लोग पीते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमें कैसा दूध पीना फायदेमंद होगा? जानिए।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
डॉक्टर नीलम वर्मा जो की अपोलो अस्पताल में कार्यरत हैं, कहती हैं कि कच्चे दूध में साल्मोनेला और लिस्टेरिया नामक दो बैक्टीरिया होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए सही नहीं होते हैं। इसलिए कच्चा दूध पीने से शरीर में संक्रमण हो सकता है। दरअसल, शरीर में संक्रमण होने के कारणों में दूषित खाना भी है और कुछ मामलों में कच्चा दूध भी इसमें शामिल हो जाता है। इंडियन मेडिकल की एक रिपोर्ट में भी कच्चा दूध पीने से बीमारियों का जोखिम बताया गया है। डॉक्टर कहती हैं कि इस दूध को पीने से डायरिया, सिरदर्द, उल्टी और बुखार भी हो सकता है।
photo credit-freepik
क्या है इसका कारण?
पाश्चराइज्ड दूध की तरह इस दूध को पकाया नहीं जाता है जिससे कच्चे दूध में कीटाणु और बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। ऐसे में यह दूध पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, पाश्चराइज्ड मिल्क को फैक्ट्री में 140 डिग्री सेल्सियस पर उबाला जाता है, जिससे उसमें मौजूद हानिकारक कण नष्ट हो जाते हैं और दूध गुणकारी बन जाता है। इसलिए डॉक्टर कहती हैं कि कच्चा दूध पीने से पहले आपको उसे तेज आंच पर अच्छे से उबालना चाहिए और जिनका पाचन और इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए।
पाश्चराइज मिल्क के फायदे
हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस दूध में भी पोषक तत्वों की थोड़ी कमी आ ही जाती है क्योंकि बॉइलिंग प्रोसेस से कुछ जरूरी तत्व मर जाते हैं। इस दूध को पीना फायदेमंद होता है लेकिन इसे भी थोड़ा उबालना जरूरी है। वहीं, एसिडिटी की समस्या में इस दूध को ठंडा पिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
4 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
8 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
9 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
9 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
11 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
12 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
14 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines