Milk Drinking Benefits: दुध के कई सारे फायदे हैं जो आपको अनेकों बीमारियों से दूर रखते हैं। इसलिए बच्चे हो या बूढ़े सभी को अपनी डाइट में दूध को शामिल करना चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों के लिए दूध नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए अगर दूध पीने के बाद किसी तरह की समस्या होती है तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें। बढ़ते बच्चे के लिए दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन डी, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
हड्डियों की मजबूती के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है। अक्सर लोग सुबह के समय खाली पेट दूध पीते हैं तो कुछ रात में सोने से पहले गर्म दूध का सेवन करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दूध को सुबह और शाम के समय पीने का अलग-अलग फायदा होता है। हर उम्र के लोगों के लिए दूध को किसी भी समय पीना सही नहीं होता है।
दूध क्यों पीना चाहिए?
दूध में विटामिन डी, मैंगनीज, जिंक, विटामिन बी12, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दूध में आयरन को छोड़कर ज्यादातर सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दूध, हड्डियां की मजबूती और इम्युनिटी को बूस्ट करने में मददगार होता है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए भी दूध का सेवन करना फायदेमंद माना गया है।
ये भी पढ़ें- रात में चुपचाप खा लें ये एक चीज, फिर देखें कैसे होता है कमाल!
सुबह या शाम… कब करें दूध का सेवन?
अगर आप दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो सुबह के समय दूध का सेवन कर सकते हैं। बच्चों के लिए सुबह के समय दूध पीना फायदेमंद होता है। अगर आपकी उम्र 30 से 50 के बीच है तो शाम को दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। शरीर के दर्द को कम करने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। रात के समय दूध पीकर सोने से अच्छी नींद आ सकती है।
दूध पीने का सही तरीका क्या है?
- दूध पीने के दौरान या दूध पीने के 1 घंटे पहले या बाद में गलती से भी खट्टे फल का सेवन न करें।
- आप ठंडा या गर्म कैसे भी दूध पी सकते हैं। बस सही समय में इसका सेवन करना चाहिए।
- शाम या रात के समय दूध पीते हैं तो उसे हल्का गर्म करके पीना चाहिए।
दूध कितनी मात्रा में पीना चाहिए?
सेहत के लिए जो चीज जितनी फायदेमंद होती है, उतनी ही नुकसानदायक भी हो सकती है। अगर आप दूध का सेवन करते हैं तो रोजाना 2 से 3 कप दूध पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये बहुत हैवी होता है और उस हिसाब से आपका एक्टिव रहना भी जरूरी है। अगर आप अधिक मात्रा में दूध पीते हैं और उस हिसाब से एक्टिविटी नहीं करते हैं तो आपको गैस जैसी समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के कैंसर के 7 संकेत को न करें इग्नोर
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
23 mins agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 hr agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
3 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines