Heart Attack Causes and Symptoms: क्या दूध पीने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? दरअसल, दूध को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है कि इसमें बहुत मात्रा में फैट होता है. इसलिए, ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है जिसके बढ़ने से हार्ट अटैक आ सकता है. कोलेस्ट्रॉल सर्दियों में दिल की धमनियों में ब्लॉकेज पैदा करती है. इससे भी दिल का दौरा पड़ता है. मगर एक नई स्टडी में पाया गया है कि फुल फैट मिल्क को पीने से कम नुकसान होता है. चलिए जानते हैं पूरी बात.
स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
CARDIA की स्टडी के मुताबिक, करीब 3,110 लोगों पर पूरे 25 सालों तक नजर रखी गई है जिनमें से 900 लोगों में कैल्शियम डिपोजिट की समस्या हुई थी. मगर चौंकाने वाली बात यह थी ये वो लोग थे जो लो फैट मिल्क पीते हैं जबकि जिन लोगों ने फुल फैट दूध पिया था उनके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहा. इसे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में दूध से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है यह बात सही है लेकिन ये निर्भर करता है कि आप कौन सा दूध पी रहे हैं और कितनी मात्रा में पी रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Fatty Liver की बीमारी दूर करने के लिए जरूरी है डाइट में बदलाव
क्या रोजाना Full Fat मिल्क पीना सही है?
फुल फैट मिल्क को अपनी डेली डाइट में शामिल करना सही विकल्प नहीं हो सकता है. कई बार जो लोग बहुत ज्यादा फुल फैट वाला दूध और साथ में अन्य दूध के उत्पाद जैसे दही और मलाई का सेवन करते हैं तो उन्हें भी कोलेस्ट्रॉल के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. मगर स्टडी में बताया गया है कि हार्ट अटैक क्यों आता है, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी लाइफस्टाइल कैसी है.
हार्ट अटैक आने के कारण। Causes of Heart Attack
- धूम्रापन करना.
- हाई बीपी की समस्या होना.
- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या.
- डायबिटीज.
- मोटापा.
- सिडेंटरी लाइफस्टाइल, जिसमें शारीरिक गतिविधियां न होना.
- अनहेल्दी खाना ज्यादा खाना.
हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत। Early Symptoms of Heart Attack
- सीने में दर्द होना.
- शरीर के ऊपरी हिस्सों, कंधो या बांहों में दर्द होना.
- ठंडे पसीने आना.
- चक्कर आना और बेहोशी महसूस करना.
- मतली और उल्टी आना.
- चिंता या घबराहट होना.
- सांस लेने में तकलीफ होना.
हार्ट अटैक से बचाव के तरीके। Prevention Tips of Heart Attack
- शराब और सिगरेट से परहेज करें.
- अच्छी डाइट का सेवन करें.
- नियमित रूप से व्यायाम करें.
- वजन को कम करें.
- तनाव कम करें.
- पर्याप्त नींद लें.
ये भी पढ़ें-किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं है शकरकंद, सर्दियों में खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
51 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
23 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines