माइग्रेन कैप से सिरदर्द होगा छूमंतर! जानें किनके लिए कब-कब फायदेमंद

Migraine Relief Cap Benefits: माइग्रेन रिलीफ कैप एक विशेष प्रकार का सिर का बैंड है जो माइग्रेन और सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। यह कैप सिर के चारों ओर फिट होता है और सिरदर्द के प्रेशर पॉइंट्स पर दबाव डालता है, जिससे माइग्रेन में राहत मिलती है। आइए जानते हैं इस कैप को लगाने के क्या फायदे हैं।

Migraine Relief Cap Benefits

Photo Credit- Freepik

Migraine Relief Cap Benefits: माइग्रेन का दर्द गंभीर होता है। इसके दर्द को झेलना मुश्किल होता है। इस प्रकार के दर्द से छुटकारा पाना भी काफी कठिन होता है। हालांकि, इसके दर्द को कम करने के लिए दवाएं और इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है, मगर हमेशा इन चीजों का प्रयोग करना सही नहीं है। मार्केट में आजकल माइग्रेन के दर्द को कम करने वाली माइग्रेन कैप्स मिलने लगी हैं। यह कैप दर्द को कम करने में फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं माइग्रेन कैप के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइग्रेन रिलीफ कैप का प्रभाव

माइग्रेन एक दुर्बल करने वाला सिरदर्द है जो डेली लाइफ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। कई लोगों के लिए, दवाएं पूरी तरह से राहत प्रदान नहीं कर सकती हैं, जिससे वैकल्पिक उपचारों की खोज को बढ़ावा मिलता है। ऐसा ही एक विकल्प जो काफी ट्रेंड में है, वह है माइग्रेन रिलीफ कैप, जिसे कोल्ड थेरेपी और दबाव के माध्यम से माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

माइग्रेन रिलीफ कैप की खासियत

माइग्रेन रिलीफ कैप में आमतौर पर एक प्रकार का जेल होता है, इस कैप को फ्रीजर में रखकर ठंडा किया जाता है। इसके अंदर जो जैल होती है वह ठंडी होकर सिरदर्द को कम करने में मदद करती है। इस कैप को सिर के साइज के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arun Tungaria (@neuromedtalks)

माइग्रेन कैप के फायदे

  • इस कैप को इस्तेमाल करने से तुरंत राहत मिलती है।
  • यह कैप आंखों के दर्द को भी कम करने में मदद करती है।
  • माइग्रेन कैप से सूजन भी कम होती है।
  • इस कैप का इस्तेमाल तनाव को कम करने के लिए भी किया जाता है।
  • माइग्रेन कैप को इस्तेमाल करना आसान होता है।
  • इन माइग्रेन कैप्स की मदद से दवाओं की डोज को कम किया जा सकता है।

किन लोगों को इस कैप से परहेज करना चाहिए?

हालांकि, कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि सभी माइग्रेन के मरीजों के लिए यह कैप फायदेमंद नहीं है। जो लोग ज्यादा गंभीर माइग्रेन के मरीज हैं, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, साथ ही माइग्रेन के लिए प्रॉपर मेडिकल ट्रीटमेंट लेना चाहिए। साइनस के मरीजों को भी इस कैप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये कैप्स इनकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। अगर किसी को स्किन एलर्जी है, तो वह भी इस कैप का इस्तेमाल ना करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ