Tips to Ease Migraine Pain: अक्टूबर और नवंबर में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे हल्की ठंड महसूस होने लगी है। जहां सर्दियों को खानपान के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। वहीं, दूसरी ओर ठंड का मौसम अपने साथ-साथ अन्य परेशानियां भी लेकर आ जाता है। सर्दियों में कोई पुरानी चोट हमें ज्यादा महसूस होती है, तो इसके साथ ही दर्द भी महसूस होता है। जैसे कि माइग्रेन का दर्द। ऐसे में माइग्रेन के मरीजों के लिए भी समस्याएं बढ़ जाती हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही माइग्रेन का दर्द भयंकर और घातक हो सकता है। आइए जान लेते हैं इससे बचने के कुछ आसान से टिप्स-
विटामिन डी की कमी बढ़ा सकती है माइग्रेन की परेशानी
ठंड हवा होने पर सिर में खून का बहाव ठीक तरीके से हो नहीं पाता है, जिससे सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप धूप में नहीं बैठते हैं तो भी माइग्रेन काफी बढ़ सकता है। धूप की कमी होने पर दिमाग में सेरोटोनिन केमिकल असामान्य हो सकता है, जिससे माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा धूप की कमी होने पर बॉडी के सर्कैडियन रिदम पर असर होता है, जिसके कारण सोने और जागने का पैटर्न बिगड़ सकता है और जब नींद पूरी नहीं होती तो माइग्रेन ट्रिगर कर सकता है।
ये भी पढ़ें- डिप्रेशन और चिंता को दूर करने के लिए सुबह जरूर करें रनिंग, दिमाग भी होगा तेज
बचाव के टिप्स
- जीवनशैली में कई बदलाव होने से सिरदर्द की परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं।
- ठंड के मौसम में बहुत लोग ऐसे हैं, जिनको प्यास कम लगती है और इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी से ही सिरदर्द का कारण बन सकता है।
- कॉफी, चाय, शराब के सेवन से भी परहेज करें।
- रोजाना एक्सरसाइज करें, इससे माइग्रेन का खतरा कम हो सकता है।
- ठंड के मौसम में अच्छे से सिर को कवर रखें, इससे भी माइग्रेन के दर्द से बचाव हो सकता है।
- भरपूर नींद लेने से भी माइग्रेन का दर्द कम हो सकता है।
- हल्के गाने सुनें, किताबें पढ़ें या मेडिटेशन करने से भी फायदा मिलता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
36 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines