Microsoft AI System Can Detect Health Problems: हाल के वर्षों में AI ने विज्ञान के क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी की है। इसकी मदद से तकनीकी और स्वास्थ्य संबंधित कार्यों में भी मदद मिली है। AI या इससे संबंधित चैटबॉट्स इंफॉर्मेशन से भरपूर होते हैं और कई कार्यों में लाभकारी साबित हो रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसको लेकर एक चौंकाने वाला दावा कर दिया है। कंपनी का दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने एक नए AI सिस्टम का विकास किया है, जिसकी मदद से गंभीर रोगों के बारे में पता लगाने में मदद मिलेगी। इस सिस्टम का नाम डायग्नोस्टिक ऑर्केस्ट्रेटर है। यह बीमारियों का परीक्षण और निदान करने में किसी अनुभवी डॉक्टरों की टीम की तरह काम करता है।
जल्दी पकड़ता है बीमारी
कंपनी के AI सिस्टम की मदद से बीमारी के बारे में और इसके निदान के बारे में जल्दी पता चल जाता है, जिस वजह से इसे उन्नत और भविष्य के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जब इस AI सिस्टम को ओपनएआई के O3 मॉडल के साथ जोड़ा गया, तो इसने 10 में से 8 मुश्किल मेडिकल केस को आसानी से और सही तरीके से हल किया। वहीं, इन्हीं केस स्टडीज के लिए जब इंसानी डॉक्टरों की मदद ली गई तो, उनकी सफलता दर 10 में से सिर्फ 2 थी। इसका मतलब है कि उनके पास प्रैक्टिसिंग फिजिशियन का खिताब है, लेकिन उनके पास सहकर्मी, पाठ्यपुस्तकों या चैटबॉट जैसे अन्य कोई विकल्प नहीं थे, मदद के लिए। इसलिए, माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि ये सिस्टम ज्यादा सटीक और किफायती भी साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें-Monsoon Heath Tips: बरसात में जोड़ों का दर्द बढ़ा रहा है आपकी परेशानी? ये योगासन देंगे राहत
क्या AI ले लेगा डॉक्टरों की जगह?
हालांकि, एआई सिस्टम के विकल्प को सस्ता और सबकी पहुंच में होने के बाद और टेस्टिंग की पर्याप्त सफलता मिलने पर भी यह कभी डॉक्टरों की जगह नहीं ले सकता है। कंपनी का दावा है AI डॉक्टरों की मदद से इलाज में अपनी भूमिका को बढ़ा सकते हैं लेकिन इलाज नहीं कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि AI डॉक्टरों और मरीजों के बीच संबंध और उनकी भावनाओं को समझने में सफल नहीं है।
और टेस्टिंग की जरूरत
वैसे तो भविष्य में AI का स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका निभाना लगभग तय ही है। मगर इसे सहायक उपकरण के रूप में ही देखा जाएगा। कंपनी का यह AI सिस्टम अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं है। अभी इसकी टेस्टिंग को और ज्यादा सफल बनाना है, ताकि आने वाले सालों में हेल्थकेयर सिस्टम को इससे बड़े स्तर पर फायदा मिल सके।
ये भी पढ़ें- Gut Health Tips: उमस भरे मौसम में पेट को रखें फिट, डॉक्टर ने बताया सही रखने का आसान उपाय
संबंधित खबरें
सोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
24 mins agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
4 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
21 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines