Methi Benefits: मेथी के बीज हर भारतीय रसोई में पाए जाते हैं। मेथी दाना खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाती है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन-सी, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेथी के पत्तों और बीजों को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे परांठे या ग्रेवी सब्जी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा और आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। इसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा मिल सकता है।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसे आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल में कर सकते हैं। इसे सिर्फ दवाइयों और खान-पान में बदलाव करके ही नियंत्रित किया जा सकता है। आपके किचन में मौजूद मेथी के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
ये भी पढ़िए- Digital Eye Strain: करते हैं लैपटॉप या फोन का ज्यादा इस्तेमाल? हो सकता है डिजिटल आई स्ट्रेन, जानें बचाव का तरीका
डायबिटीज के कारण
- अनहेल्दी डाइट
- मोटापा
- फास्ट फूड का ज्यादा सेवन
- कम नींद लेना
डायबिटीज मरीजों के लिए मेथी बीज के फायदे
मेथी के बीज को डायबिटीज के रोगियों के लिए एक सुपर फूड माना जाता है। इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
पानी में भिगोकर करें सेवन- एक शोध के मुताबिक 10 ग्राम मेथी के दानों को गर्म पानी में भिगोकर पीने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है।
मेथी के बीज अंकुरित करें- आप चाहें तो अपने खाने में अंकुरित मेथी के दानों को भी शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे चने की तरह अंकुरित करके भी खा सकते हैं या फिर इसका सैंडविच भी बना सकते हैं। हालांकि यह स्वाद में कड़वा हो सकता है, लेकिन इसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।
मेथी का पाउडर- मेथी के दानों का पाउडर बना लें, फिर इसे आप रोजाना खाली पेट ले सकते हैं या फिर गुनगुने पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 hr agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
16 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
19 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
21 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
21 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
22 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines