Obsessive Compulsive Disorder Symptoms: ओसीडी एक ऐसी मानसिक समस्या है, जिसमें बार-बार कोई डर, चिंता बिना बात होती रहती है और इस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता है। एक ही काम को बार-बार करना ओसीडी बीमारी का सबसे नॉर्मल लक्षण है, जैसे- हाथ साफ होने के बावजूद बार-बार धोना, एक चीज को लगातार रिचेक करना। ऐसी कई एक्टिविटी होती हैं, जिन्हें हम दोहराते रहते हैं। कई बार इन आदतों के चलते आपके आसपास के लोगों को परेशानी होने लगती है।
ओसीडी क्या है
ओसीडी का मतलब है ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर। इसमें व्यक्ति को गलत या बुरे ख्याल आते हैं। कई बार दिमाग में ऐसी चीजें चलती हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता है। कोई काम करने के बाद भी ऐसा लगना कि यह काम हुआ नहीं है। अगर ये चीजें बार-बार होने लगती हैं तो आपको तनाव या चिंता होती है।
ओसीडी के कारण
किसी काम या चीजों में संतुलन न होने पर ओसीडी की समस्या होती है। यह जेनेटिक भी हो सकता है। कई बार दिमाग की बनावट, शरीर के जीन और तनाव काफी हद तक इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।
ये भी पढ़ें- कभी ट्राई किया है नारियल का आटा? कई तरह से है गुणकारी; जानिए हेल्थ बेनिफिट्स
ओसीडी के लक्षण
- बार-बार हाथ धोना।
- कभी कभी खुद को लगने लगता है कि सब कुछ गंदा है, जैसे घर साफ होने के बाद भी गंदा लगना।
- हर समय डर लगना कि सामने वाले को किसी बात को बुरा न लग जाए।
- इलेक्ट्रिक सामान बंद होने पर भी ऐसा लगना कि ऑन है और उसको ही रिचेक करना।
- किसी बात को लेकर फैसला करने में परेशानी महसूस करना।
OCD का सही इलाज क्या है? जानें इस Video में-
https://www.youtube.com/watch?v=UQGby4l8UFc
ओसीडी की बीमारी का इलाज
इस बीमारी में मरीजों को साइकोथेरेपी के साथ-साथ मेडिसिन भी दी जाती है और काउंसलिंग होती है। इस बात का ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की देखरेख या सलाह के कोी भी इलाज न लें। इस परेशानी को काफी हद तक दूर करने के लिए मरीज को किताब पढ़ने के लिए दें, हल्की एक्सरसाइज करवाएं, शांत वातावरण में घूमने लें जाएं। ये सभी काम करने से भी इस बीमारी में काफी आराम और मदद मिलती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
9 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
12 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines