Mental Health: एगोराफोबिया एक मानसिक स्थिति है, जिसमें भीड़भाड़ वाले या खुली जगहों पर जाने से डर लगता है। कई बार ये डर इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति सामान्य गतिविधियों से भी दूरी बनाने लगता है। एगोराफोबिया से पीड़ित लोगों को खुली जगहों में डर, पसीना आना, तेज दिल की धड़कन और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कई बार एगोराफोबिया से पीड़ित लोग को चिंता या घबराहट का दौरा पड़ने का डर रहता है। अकेलेपन का एहसास और सामाजिक दूरी भी इसके संकेत हो सकते हैं। ऐसे में इस मानसिक बीमारी से छुटकारा पाना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं इसके संकेत और इलाज…
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
डॉक्टर प्रवीन त्रिपाठी कहते हैं कि भीड़ या बंद जगह पर जाने से डर लगना कोई आम बात नहीं है। ये एक तरह की बीमारी होती है, जिसे एगोराफोबिया कहा जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि इस बीमारी का कोई खास कारण होता है। इस दौरान बहुत ज्यादा घबराहट, सीने में दर्द, स्ट्रेस फील होता है, सांस फूलने लगता है पसीना आने लगता है और कई बार हार्ट अटैक जैसा भी फील होने लगता है।
ये भी पढ़ें- कौन-सी चॉकलेट खाना शरीर के लिए खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय
एगोराफोबिया के संकेत
1. चक्कर आना या हल्का सिर दर्द
2. सीने में दर्द या हार्ट बीट बढ़ना
3. सांस लेने में परेशानी या हाइपरवेंटिलेशन
4. कांपना और मतली आना
5. अचानक ठंड लगना या चेहरे का लाल होना
एगोराफोबिया से बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
लैवेंडर तेल का इस्तेमाल- लैवेंडर तेल को आप नाक और माथे पर लगाएं, इससे आपकी घबराहट कम होगी।
हर्बल चाय पिएं- हर्बल चाय जैसे कि पुदीने की चाय तनाव को दूर करने के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है।
गहरी सांस लें- जब आपको एगोराफोबिया दौरा पड़े तो गहरी सांस लेने से आपकी घबराट कम हो सकती है और आप अच्छा फील कर सकते हैं।
गाय का दूध पिएं- रात को सोने से पहले गाय का दूध पीने से आपका दिमाग शांत रहता है और आपको बेवजह एगोराफोबिया का दौरा नहीं पड़ता है।
ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines