Menstrual Cup Side Effects: मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करना आज के समय में आम बात हो गई है। इस मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल इसलिए भी ज्यादा किया जा रहा है क्योंकि ये एक सस्ता और आसान ऑप्शन है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार 30 की उम्र की एक महिला को मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने के बाद पेशाब में खून और पेट और बगल में दर्द महसूस होने लगा। लक्षण शुरू होने के 6 महीने बाद, स्कैन में उसके दाहिने किडनी और पेशाब नली में सूजन का पता चला।
क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट के अनुसार, सिलिकॉन से बनी ये कप सेफ और और प्रभावी माने जाते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि खून के रिसाव और इंफेक्शन से बचने के लिए सही आकार और साइज चुनना बेहद जरूरी है। एक नए अध्ययन में महिला के दुर्लभ मामले सामने आया, जिसे बहुत बड़े और गलत तरीके से मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करने का कारण बताया गया। जिस वजह से महिला के किडनी को नुकसान पहुंचा। इसके कारण 30 की उम्र की इस महिला को पेशाब में खून और पेट में दर्द महसूस होने लगा। जिसके बाद जांच में पता चला कि उनके किडनी के साथ-साथ पेशाब नली में भी परेशानी है।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
महिला की किडनी को चोट कैसे पहुंची?
डॉक्टरों के अनुसार, उसके स्कैन में मेंस्ट्रुअल कप का टुकड़ा नजर आया पेशाब नली के रास्ते में योनि के करीब से गुजरती है, इसलिए महिला को अपने अगले पीरियड्स के दौरान मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने से बचने के लिए कहा गया था। मेंस्ट्रुअल कप योनि के किनारों को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन अगर उसे बहुत जोर से दबाते हैं तो वे आसानी से पेशाब नली में जा सकता है। डॉक्टरों ने उन्हें कप का इस्तेमाल न करने की सलाह दी और एक महीने बाद एक और स्कैन से पता चला कि सूजन कम हो गई थी और उसके लक्षण गायब हो गए थे।
BMJ पत्रिका की रिपोर्ट
इस मामले का विस्तृत विवरण BMJ पत्रिका में दिया गया और पेशाब नली में नकारात्मक प्रभाव को रोकने के लिए कप के सही आकार और आकार के महत्व पर ध्यान दिया गया था। मेंस्ट्रुअल कप एक छोटा, लचीला कप होता है जिसे मासिक धर्म के प्रवाह को इकट्ठा करने के लिए योनि में डाला जाता है। यह टैम्पॉन या पैड से अलग तरीके से काम करता है जो मासिक धर्म के प्रवाह को सोख लेता है। हर कुछ घंटों के बाद, कप को हटाया जा सकता है और फिर से इस्तेमाल के लिए धोया जा सकता है, जो उन्हें नेचर के अनुकूल भी बनाता है।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
6 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
8 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
10 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines