Men’s health: पोषक तत्वों की कमी और गलत लाइफस्टाइल के चलते शादीशुदा पुरुष यौन समस्याओं से जूझने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शादी के बाद पुरुष खुशहाल जिंदगी के लिए तमाम कोशिशें करते हैं, लेकिन कुछ गलतियां उनकी मेरिड लाइफ को बर्बाद कर सकती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी भी कहते हैं कि पुरुषों में यौन संबंधी समस्याओं के लिए काफी हद तक गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती हैं।
ऐसे पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा है जो लाख कोशिशों के बावजूद पिता बनने में नाकाम रहे हैं। भारत में यह मामला निजि माना जाता है, जिस पर पुरुष शर्म के मारे बात तक नहीं करते, लेकिन इसे छिपाने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों को वक्त पर सुधार लें तो खुशहाल मेरिड लाइफ का आनंद ले सकते हैं।
अभी पढ़ें – Papaya Diet Plan: वजन घटाने में बेहद असरदार है पपीता, जानें डाइट में शामिल करने का तरीका
यौन समस्या को दूर कैसे करें?
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, तीन ऐसे ड्राईफ्रूट्स हैं, जिनके सेवन से कुछ ही हफ्तों में यौन कमजोरी, स्पर्म काउंट की कमी, मेल इनफर्टिलिटी और शीघ्रपतन जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
1. किशमिश के लाभ
अंगूर से बनने वाली किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व यौन संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। किशमिश में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे न सिर्फ स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है। खास बात ये भी है कि इसके सेवन से स्पर्म की मोटिलिटी में भी इजाफा होता है। हालांकि किसी एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही आप इसका सेवन करें।
2. अंजीर खाने के लाभ
अंजीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। अंजीर को खाने से मर्दों की फर्टिलिटी बेहतर होती है। स्पर्म काउंट में भी इजाफा होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिंस और मिनरल्स, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर, फाइबर और विटामिन B6 शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं। कई शोध कहते हैं कि अंजीर का सेवन शीघ्रपतन जैसी समस्या को दूर करने में हेल्पफुल हो सकता है।
अभी पढ़ें – Garlic Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं 1 कली लहसुन, मिलेंगे कई जबदस्त लाभ
3. खजूर खाने के लाभ
खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यौन स्वास्थ्य को बढ़िया बनाने के लिए खजूर का सेवन लाभकारी होता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि खजूर के सेवन से स्पर्म काउंट और क्वालिटी में इजाफा होता है। इतना ही नहीं खजूर में एस्ट्राडिओल और फ्लैवोनॉइड्स नाम के 3 अहम कंपाउंड पाए जाते हैं, जो मर्दों की सेहत को बेहतर करने का काम करते हैं। इससे परुषों की यौन इच्छा और स्टेमिना में सुधार होता है। जो लोग सेक्सुअल लाइफ का आनंद नहीं ले पा रहे हैं उन्हें एक्सपर्ट्स की सलाह पर खजूर को डाइट में शामिल करना चाहिए।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
20 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines