Men’s health: कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। जो यौन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी कद्दू के बीज कारगर हो सकते हैं। आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं.
दरअसल, सही आहार नहीं लेने से शादीशुदा पुरुष कई बार शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करते हैं। ऐसें में उनकी मांसपेशियों में दर्द रहना, थकान महसूस होना भी कॉमन है। समय रहते इन चीजों को ठीक नहीं किया गया तो कुछ सेक्सुअल समस्याएं भी हो जाती हैं, जैसे लो स्पर्म काउंट, वीर्य की क्वालिटी खराब होना आदि। ये समस्याएं शादीशुदा जिंदगी को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। इन सभी से बचाने में कद्दू के बीज फायदेमंद होते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि कई शोध से यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीजों में जिंक अधिक होता है, जो स्पर्म को बनने के लिए एक जरूरी मिनरल है। शरीर में जिंक की कमी होने से टेस्टोस्टेरॉन लेवल में भी कमी आ जाती है। कद्दू के बीजों में जिंक होता है, जो स्पर्म की क्वालिटी को खराब नहीं होने देता।
दिल की सेहत को बढ़िया रखते हैं कद्दू के बीज
कद्दू के बीज दिल की सेहत के लिए भी बेहतर रखते हैं। कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम दिल को स्वस्थ रखता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। कद्दू के बीज पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि को मजबूत करने और हेल्दी हार्मोन्स प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए कद्दू के बीज का सेवन किया जाना चाहिए।
इस तरह करें सेवन
आप कद्दू के बीजों 10 बीजों को रोस्ट करके खाएं।
इसके पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले Men’s health: शादीशुदा पुरुष इस वक्त खा लें कद्दू के 10 बीज, फायदे हैरान कर देंगे…
पने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
29 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines