Meningitis Causes: दिमाग की सुरक्षा के लिए मेनिन्जेस एक प्रकार का कवच है जो ब्रेन की सुरक्षा के लिए होता है। मेनिन्जेस दिमाग और रीढ़ की हड्डियों को ढककर रखती है। इन झिल्लियों(Meninges) में सूजन होने की वजह से दिमाग का बुखार होता है।
यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। मौसम के बदलने से बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस ज्यादा खतरनाक होता है। अगर लापरवाही करते हैं तो दिमाग का बुखार जानलेवा भी हो सकता है। अगर आपको इसके बारे में पता नहीं है, तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में सब कुछ-
मेनेंजाइटिस के लक्षण
- तेज बुखार आना
- गर्दन में अकड़न महसूस होना
- सिरदर्द
- उल्टी आना
- दौरे पड़ना (Seizures)
- चलने में परेशानी होना
- भूख न लगना
- स्किन पर चकत्ते पड़ना
ये भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन नहीं हो रहा कम तो हो सकती है ये बीमारी
कभी कभी नवजात शिशु में भी इसके हल्के लक्षण दिखते हैं, जैसे-
- तेज बुखार
- लगातार रोते रहना
- चिड़चिड़ा हो जाना
- जागने में दिक्कत होना
- बच्चे का सुस्त होना
- दूध न पीना
- वोमिटिंग लगना
बचाव के तरीके
साफ-सफाई जरूरी है- बदलते मौसम के साथ साथ साफ सफाई भी जरूरी है। इसके लिए अपने से जुड़ी कोई चीज किसी दूसरे को इस्तेमाल न करने दें।। जैसे- तौलिया, साबुन के प्रयोग से परहेज करें।
पानी ज्यादा पिएं- रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीएं, इससे शरीर में मौजूद खराब चीजें बाहर निकल जाती हैं।
डॉक्टर- मैनिंजाइटिस के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। क्योंकि ये दिमाग का बुखार है। इसमें लापरवाही करना घातक हो सकता है। इसके अलावा, सही जीवनशैली, सही खानपान और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
5 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
6 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
7 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
10 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
14 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines