Men Health: दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, सर्दियों के मौसम में अगर आप गुनगुना दूध पीते हैं तो इससे आपकी सेहत मजबूत होती है और शरीर में एनर्जी भी रहती है। ऐसे में अक्सर सर्दियों में दूध पीने की सलाह दी जाती है। खास बात यह है कि हम दूध को कई तरह से पीते हैं, जैसे दूध में हल्दी, बादाम, इलायची मिलाकर पीने से दूध स्वादिष्ट होता है, जबकि यह सेहत के को मजबूत बनाता है, लेकिन अगर आप दूध में लौंग मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे। खास बात यह है कि लौंग वाला दूध पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इस वक्त करना चाहिए लौंग वाले दूध का सेवन
पुरुषों को अक्सर लौंग वाले दूध का सेवन रात में करना चाहिए, पहले दूध को थोड़ा गुनगुना कर लें और उसके बाद दो लौंग दूध में मिलाए और फिर उसे आराम-आराम से पीना चाहिए, आप लौंग का पाउडर बनाकर भी उसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको रात में अच्छी नींद भी आएगी, जबकि आपका स्टेमिना भी मजबूत होगा और सर्दियों के मौसम में यह आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा।
स्ट्रेस कम होता है
आजकल की कामकाजी लाइफ में स्ट्रेस होना एक आम बात हो गई है, ऐसे में अगर आप लौंग वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपका स्ट्रेस नहीं होगा, क्योंकि लौंग वाले दूध में मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मददगार होता है। इसलिए लौंग वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।
कंट्रोल होता है ब्लड प्रेशर
लौंग वाला दूध पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। क्योंकि लौंग और दूध में पोटैशियम और मैग्नीशियम, मिनरल्स और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित करने का काम करता है, ऐसे में अगर पुरुषों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है तो वह लौंग वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।
पुरुषों का स्टेमिना बढ़ता है
लौंग वाले दूध का सेवन करने से पुरुषों का स्टेमिना बढ़ता है, क्योंकि दूध में लौंग मिलाकर पीने से पुरुषों में लव हार्मोन बढ़ता है, क्योंकि लौंग के पोषक पुरुषों के लिंग के टिश्यूज में रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे उनकी यौन शक्ति भी मजबूत होती है, इसके अलावा दिनभर काम काज के बाद लौंग वाले दूध का सेवन करने से शरीर में थकावट नहीं रहती और स्टेमिना अच्छा रहता है।
स्पर्म बढ़ता है
पुरुषों में आजकल स्पर्म सेल्स कमजोर होने की समस्या देखी जा रही है, क्योंकि लगातार एल्कोहल और सिगरेट के सेवन से यह समस्या होती है, लेकिन अगर पुरुष लौंग वाले दूध का सेवन करते हैं तो इससे पुरुषों का स्पर्म सेल्स मजबूत होता है। अगर कोई पुरुष नियमित तौर पर लौंग वाले दूध का सेवन करता है तो उसे निश्चित ही मदद मिलती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
7 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines