Men Health: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में पुरुष अक्सर अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे उन्हें कई परेशानियां भी हो जाती है, क्योंकि बिजी शेड्यूल की वजह से खान पान सहित अन्य बातों का ध्यान नहीं रख पाते हैं, ऐसे में आज के वक्त में हम देखते हैं कि पुरुषों को कई समस्या होती हैं, लेकिन अगर पुरुष थोड़ा सा समय निकालकर अपने खान पान पर ध्यान देकर कुछ जरूरी चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। जानिए ऐसी ही पांच चीजों के बारे में।
सब्जियां और फलों का जरूर करना चाहिए सेवन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए फल खाने की सलाह दी जाती है, इसके अलावा पुरुषों को विटामिन से भरपूर सब्जियां भी पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है, जबकि शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, ऐसे में पुरुषों को सब्जियां और फलों का पर्याप्त सेवन करना चाहिए।
ड्राई फ्रूट जरूर खाना चाहिए
ड्राई फ्रूट शरीर को मजबूत करने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है, इसलिए पुरुषों को ड्राई फ्रूट का सेवन करने की सलाह दी जाती है, पुरुषों को अपनी डाइट में काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोठ और अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए , क्योंकि इस में प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पुरुषों के शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
दूध-दही
पुरुषों को दूध और दही का भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए, दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे पीने से न केवल शरीर में एनर्जी मिलती है, बल्कि शरीर मजबूत बनता है और कमजोरी नहीं आती है, जबकि दोपहर के खाने में दही का सेवन करना चाहिए, क्योंकि दही आपकी पाचन की क्रिया को ठीक रखता है, इसके अलावा पनीर भी खाना चाहिए।
अंडे
अगर आप अंडे का सेवन करते है तो फिर आपको रोज एक अंडा तो जरूर खाना चाहिए, क्योंकि अंडे में कई गुण पाए जाते हैं, अंडे में कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन डी, प्रोटीन, आयरन और ल्यूटिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए जानकार भी अंडे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
फिश
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो फिर पुरुषों को फिश भी जरूर खाना चाहिए, क्योंकि फिश में मौजूद ओमेगा-3 आपके दिल को मजबूत रखता है, जिससे पुरुषों में दिल से जुड़ी बीमारियों का चांस नहीं होता है, इसलिए पुरुषों को फैटी फिश का सेवन भी जरूर करना चाहिए।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
9 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
10 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
11 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
13 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
16 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines